फिरोजाबाद में अनोखी शादी! जर्मनी से आया दूल्हा, भारतीय रीति-रिवाज से खुशी संग लिए सात फेरे

फिरोजाबाद में एक अनोखी शादी इस वक्त सुर्खियों में है. यहां एक जर्मनी से बारात लेकर एक दूल्हा पहुंचा और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की. शादी के रस्मों में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसलिए अनुवादकों की भी व्यवस्था की गई थी.

Advertisement
दुल्हन खुशी और जर्मन दूल्हा. (Photo: Screengrab) दुल्हन खुशी और जर्मन दूल्हा. (Photo: Screengrab)

सुधीर शर्मा

  • फिरोजाबाद,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:45 PM IST

फिरोजाबाद में एक अनोखी अंतरराष्ट्रीय शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. जहां सात समंदर पार जर्मनी से आए दूल्हे ने शहर की युवती के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शिकोहाबाद कस्बे में विवाह रचाया. इस विवाह समारोह के सैकड़ों लोग गवाह बने. जर्मनी निवासी गुस्ताव ने भारतीय परंपरा के अनुसार खुशी के साथ सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की. शादी समारोह में शामिल विदेशी मेहमान भारतीय संस्कृति और परंपराओं में सराबोर नजर आए.

Advertisement

भाषा की न हो समस्या इसलिए अनुवादकों की भी थी व्यवस्था 

दुल्हन की चाची ज्योति ने बताया कि उनकी भतीजी जयपुर स्थित एक जर्मन कंपनी में कार्यरत है. इसी दौरान गुस्ताव का कंपनी के सिलसिले में जयपुर आना हुआ था. जहां दोनों की पहली मुलाकात हुई. मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और यह रिश्ता शादी तक पहुंच गया. विवाह समारोह में दूल्हा गुस्ताव भारतीय परिधान शेरवानी और साफा पहने नजर आए.

यह भी पढ़ें: दादी ने बचपन में कहा था- बच्ची भाग्यशाली है... अब शादी में किसान पिता ने हेलिकॉप्टर से विदा किया

खास बात यह रही कि उन्होंने अपने हाथों में पत्नी के नाम की मेहंदी भी रचाई. वहीं दुल्हन खुशी लाल जोड़े में बेहद आकर्षक लग रही थीं. विवाह की सभी रस्में भारतीय विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराई गईं. दूल्हे गुस्ताव ने बताया कि वर्ष 2023 में वह भारत घूमने आए थे. इस दौरान उन्होंने राजस्थान, दिल्ली और आगरा का भ्रमण किया. 

Advertisement

जयपुर के एक होटल में ठहरने के दौरान उनकी मुलाकात खुशी से हुई, जो वहां स्विमिंग पूल में तैराकी सीख रही थीं. यहीं से दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ. शादी समारोह में शामिल विदेशी मेहमानों ने वरमाला, फेरे और विदाई जैसी रस्मों को बड़े उत्साह के साथ देखा और उनमें सहभागिता भी की. भाषा संबंधी किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए चार अनुवादकों की व्यवस्था की गई थी.

विदेशी मेहमानों ने की भारतीय संस्कृति की सराहना

विदेशी मेहमानों ने भारतीय संस्कृति की सराहना करते हुए इसे यादगार अनुभव बताया. गुस्ताव ने कहा कि भारत विविधताओं वाला देश है. यहां के लोगों का व्यवहार अलग-अलग है, लेकिन ज्यादातर लोगों ने उनके और उनके परिवार का गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्होंने शिकोहाबाद को बेहद प्यारा शहर बताते हुए यहां की मेहमाननवाजी की सराहना की.

शादी में स्थानीय लोग भी शामिल हुए और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया. गुस्ताव और खुशी की जोड़ी ने एक-दूसरे का हाथ थामकर नए जीवन की शुरुआत की. यह अंतरराष्ट्रीय विवाह जिले में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement