दीवार पर दर्द लिखा पिता और उजड़ गया परिवार... पहले दो बच्चों की ली जान, फिर फंदे से खुद झूला शख्स

महराजगंज के नौतनवा नगर में एक पिता ने पहले अपने दो मासूम बच्चों की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी और फिर खुद फंदे से लटककर जान दे दी. घटना गांधी नगर वार्ड की है. कमरे से सुसाइड नोट और दीवार पर लिखा संदेश मिला है. पुलिस के मुताबिक मामला प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह से जुड़ा लग रहा है.

Advertisement
दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट.(Photo: Screengrab) दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट.(Photo: Screengrab)

अमितेश त्रिपाठी

  • महाराजगंज,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:52 PM IST

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के नौतनवा नगर में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. यहां एक पिता ने पहले अपने दो मासूम बच्चों की जान ले ली और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. एक ही घर से तीन मौतों की खबर फैलते ही पूरे मोहल्ले में मातम और सन्नाटा छा गया.

Advertisement

दरअसल, यह घटना इंडो–नेपाल सीमा से सटे नौतनवा नगर पालिका के गांधी नगर वार्ड की है. यहां रहने वाले अमरेश कुमार अपनी पत्नी वंदना कुमारी और दो छोटे बच्चों के साथ किराए के मकान में रहते थे. वंदना कुमारी सशस्त्र सीमा बल की 66वीं वाहिनी मुख्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात हैं.

यह भी पढ़ें: कार में मिली 20 करोड़ की ड्रग्स... महाराजगंज के युवक के पास कहां से आई 48 किलो चरस?

पत्नी के ड्यूटी पर जाने के बाद हुई वारदात

बताया जा रहा है कि रविवार को वंदना कुमारी रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर चली गई थीं. घर में अमरेश कुमार अपने चार वर्षीय बेटी कंचन और तीन वर्षीय पुत्र अमरेंद्र के साथ मौजूद था. इसी दौरान उसने पहले दोनों मासूम बच्चों का रस्सी से गला कस दिया.

Advertisement

जब बच्चों की सांसें थम गईं तो उसने कमरे में ही फंदा लगाकर खुद भी अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. सुबह के समय जब घटना की जानकारी हुई तो इलाके में हड़कंप मच गया. घर के अंदर का दृश्य देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं और पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल फैल गया.

दीवार पर लिखा मिला संदेश और सुसाइड नोट

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इसके साथ ही सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. कमरे की जांच के दौरान पुलिस को दीवार पर लिखा एक संदेश और एक सुसाइड नोट भी मिला, जिससे पारिवारिक कलह की आशंका जताई जा रही है.

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है. इस हृदय विदारक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है और हर कोई इस दर्दनाक वारदात से हैरान और परेशान है.

स्थानीय लोगों और पुलिस का बयान

गांधी नगर वार्ड के सभासद आशिफ कुरैशी ने बताया कि मोहल्ले के लोगों से सूचना मिली थी कि एसएसबी में तैनात एक महिला के पति ने अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली है. मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि यह बेहद दुखद घटना है. एक महिला जो एसएसबी में तैनात है, उसके पति ने अपने दोनों बच्चों के साथ अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

Advertisement

वहीं, मामले में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि थाना नौतनवा के गांधी नगर वार्ड में एक व्यक्ति द्वारा अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या करने की सूचना मिली थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की. दीवार पर लिखे शब्दों और मौके से मिले सुसाइड नोट के आधार पर प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का प्रतीत हो रहा है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement