Video: डॉक्टर के चेंबर में कुत्ते को किया बंद, लापरवाही पर अस्पताल प्रशासन ने कही ये बात

बांदा का जिला अस्पताल इन दिनों सुर्खियों में आ गया है. यहां स्टाफ की लापरवाही के कारण मरीज तो छोड़िए अस्पताल प्रशासन भी परेशान है. इसी क्रम में जिला अस्पताल में एक डॉक्टर के चैंबर में कुत्ते के घुसने का वीडियो वायरल हो रहा है, जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है.

Advertisement
वीडियो वायरल. वीडियो वायरल.

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 26 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 4:52 PM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का जिला अस्पताल इन दिनों एक अनोखी घटना की वजह से चर्चा में है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अस्पताल को डॉक्टर चेंबर में एक कुत्ता बंद नजर आ रहा है. यह घटना अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर रही है. वहीं, स्थानीय लोग सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Advertisement

मामला जिला अस्पताल कैंपस का है. घटना तब हुई जब डॉक्टर का चेंबर खाली था और चेंबर में कुत्ता चला गया. इसके बाद मेडिकल स्टाफ ने बाहर से ताला लगाकर चेंबर को बंद कर दिया. अंदर कुत्ता 24 घंटे तक बंद रहा. इसका वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रशासन की आलोचना करते हुए कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें- देवरिया में महिला सफाईकर्मी ने ग्राम प्रधान को चप्पल से पीटा, हुई सस्पेंड, Video वायरल

ड्यूटी में तैनात कर्मचारी को लगा फटकार

लोगों का कहना है कि यह घटना अस्पताल की गंभीर लापरवाही को दिखाती है. मरीजों और बच्चों में डर का माहौल है, क्योंकि कुत्ता किसी को नुकसान पहुंचा सकता था. मामले की सूचना CMS को मिली, तो हड़कंप मच गया. CMS ने ड्यूटी में तैनात कर्मचारी को फटकार लगाते हुए कुत्ते को ताला खोल बाहर कराया और मामले में जांच के आदेश दिए हैं. वायरल वीडियो रविवार शाम का बताया जा रहा है.

Advertisement

देखें वीडियो...

मामले में अस्पताल प्रशासन ने कही ये बात

CMS डॉक्टर एसडी त्रिपाठी ने बताया कि कल शाम को डॉक्टर केबिन में कुत्ता घुसा था. सूचना मिलते ही तत्काल उसे बाहर निकाला गया. स्वीपर की लापरवाही और ध्यान न देने के चलते ऐसा हुआ है. आगे से इस बात को ध्यान दिया जाएगा. मामले में जांच कराई जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement