देवरिया: खेत की सिंचाई करते हुए अचानक मिल गई बेशकीमती प्राचीन मूर्ति, मंदिर से हुई थी चोरी

गांव का ही 14 साल का अविनाश राजभर खेत की सिंचाई के लिए बाल्टी लेकर पोखरे पर पहुंचा. बाल्टी से पानी निकालकर वह खेत में पानी डाल रहा था लेकिन जब वह थोड़ा अंदर पोखरे की तरफ पानी के लिए बढ़ा तो उसे लगा कि उसकी बाल्टी को कोई खींच रहा है. वह डर के मारे बदहवास होकर वहां से शोर मचाते हुए भगा और ग्रामीणों को बताया. जब गांव वाले पहुंचे और बाल्टी को बाहर निकालने की कोशिश की तो देखा कि एक मूर्ति है जो उसमें फंसी है और यह वही मूर्ति है जो उनके गांव के मंदिर से चोरी की गई थी. 

Advertisement
भगवान श्रीराम की चोरी हुई प्राचीन मूर्ति भगवान श्रीराम की चोरी हुई प्राचीन मूर्ति

राम प्रताप सिंह

  • देवरिया,
  • 11 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 12:03 PM IST

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में 50 दिन पूर्व मन्दिर से चोरी हुई भगवान श्रीराम की बेशकीमती प्राचीन मूर्ति अचानक मिल गई.  जब एक 14 साल का लड़का बाल्टी से पोखरे में से पानी निकालकर बगल के सब्जी बोये हुए खेत की सिंचाई कर रहा था, तभी उसे ये मूर्ती मिली. .ग्रामीणों में मूर्ति बरामदगी के बाद खुशी की लहर है लेकिन अभी तक उसके साथ चोरी हुई सीता और लक्ष्मण की मूर्ति बरामद नही हो सकी है. थाना प्रभारी महुआडीह ने बताया कि 25 नवम्बर को डुमरी एखलास गांव के मन्दिर से तीन मृर्तियां चोरी हुई थीं जिसमें से एक की बरामदगी हो गयी है. एक लड़का बाल्टी से पानी निकाल कर बगल में लगे खेत सींच रहा था कि बाल्टी में मूर्ति फंस गई.

Advertisement

गौरतलब है कि थाना महुआडीह के डुमरी एखलास गांव के बाहर एक पोखरा है जहां बगल में गांव के कुछ लोगों ने सब्जी की खेती की है और वे इसी पोखरे से समय-समय पर अपने खेत की सींचने का काम करते हैं.

मंगलवार को दिन में गांव का ही 14 साल का अविनाश राजभर खेत की सिंचाई के लिए बाल्टी लेकर पोखरे पर पहुंचा. बाल्टी से पानी निकालकर वह खेत में पानी डाल रहा था लेकिन जब वह थोड़ा अंदर पोखरे की तरफ पानी के लिए बढ़ा तो उसे लगा कि उसकी बाल्टी को कोई खींच रहा है. वह डर के मारे बदहवास होकर वहां से शोर मचाते हुए भगा और ग्रामीणों को बताया. जब गांव वाले पहुंचे और बाल्टी को बाहर निकालने की कोशिश की तो देखा कि एक मूर्ति है जो उसमें फंसी है और यह वही मूर्ति है जो उनके गांव के मंदिर से चोरी की गई थी. 

Advertisement

ग्रामीणों ने मूर्ति मिलने के बाद खुशी जाहिर की और फौरन इसकी सूचना थाना महुआडीह पुलिस को दी. थाना महुआडीह प्रभारी महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मंगलवार को दिन में 14 साल का लड़का पोखरे से पानी निकालकर खेत सींच रहा था उसी दौरान बाल्टी में मूर्ति फंस गई थी बाकी दो अन्य सीता और लक्ष्मण की मूर्ति की तलाश की जा रही है.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »