भाभी का देवर से था अफेयर, पति ने किया विरोध तो कर दी हत्या

आगरा के सदर बाजार क्षेत्र में 32 वर्षीय सोलू की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया. जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी और उसके छोटे भाई भोला के बीच अवैध संबंध थे. सोलू को इसकी जानकारी होने पर वह लगातार विरोध कर रहा था. इसी वजह से दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को घर के पास खेत में फेंक दिया.

Advertisement
आगरा में भाई ने भाभी के साथ मिलकर की बड़े भाई की हत्या. (Photo: Representational ) आगरा में भाई ने भाभी के साथ मिलकर की बड़े भाई की हत्या. (Photo: Representational )

नितिन उपाध्याय

  • आगरा,
  • 20 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:12 AM IST

आगरा में अवैध सम्बन्ध के चलते एक भाई अपने ही बड़े भाई की जान का दुश्मन बन बैठा. उसने अपनी ही भाभी के साथ मिलकर अपने ही भाई को मौत के घाट उतार दिया. इतना ही नहीं, हत्या के बाद शव को खेत में ले जाकर फेंक दिया. शव बरामदगी के बाद जांच में जुटी पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा महज 24 घंटे के अंदर ही कर दिया.

Advertisement

दरअसल बुधवार को थाना सदर बाजार क्षेत्र के सुल्तानपुरा में खेत किनारे एक शव पड़ा हुआ मिला था. शव पर चोट के निशान थे. आशंका थी कि हत्या के बाद शव फेंका गया होगा. मृतक की शिनाख्त 32 साल के सोलू के रूप में हुई थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और डीसीपी सिटी ने खुलासे के लिए 5 टीमों का गठन किया. मामले की जांच कर रही पुलिस को जब सच्चाई पता चली जो वह भी दंग रह गई.

3 महीने पहले हुई थी शादी
मृतक सोलू की शादी 3 महीने पहले ही हुई थी. परिवार में सोलू के साथ में उसका छोटा भाई भोला भी रहता था. शादी के बाद भोला के अवैध सम्बन्ध उसकी भाभी यानी कि सोलू की पत्नी से हो गए थें. इसकी जानकारी जब सोलू को हुई तो उसने विरोध किया. जिसके बाद सोलू की पत्नी और उसके छोटे भाई ने हत्या की साज़िश रची. 

Advertisement

दोनों ने मिलकर पहले तो सोलू की हत्या की और फिर शव को घर के पास ही खेत में फेंक दिया. इसके बाद दोनों शातिर पहले तो पुलिस को चकमा देते रहे, लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी भोला और सोलू की पत्नी ने बताया कि सोलू को अवैध सम्बन्ध की जानकारी हो गई थी.

ऐसे में वह विरोध कर रहा था, जिसके चलते उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया. हत्या के बाद दोनों शव को फेंक कर फरार हो गए. फिलहाल इस घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है और आरोपी भोला समेत मृतक सोलू की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »