6 सेकेंड में मौत! होटल के कमरे में घुसते ही धड़ाम से गिरी बैंक मैनेजर की पत्नी, LIVE VIDEO आया सामने

झांसी में शादी के महज तीन महीने बाद एक बैंक मैनेजर की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में होटल के कमरे में मौत हो गई. मृतका के पिता ने दामाद पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement
झांसी में मुस्कान की मौत का वीडियो आया सामने (Photo- Screengrab) झांसी में मुस्कान की मौत का वीडियो आया सामने (Photo- Screengrab)

प्रमोद कुमार गौतम

  • झांसी ,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:38 AM IST

यूपी के झांसी स्थित ऋषभ होटल में 28 वर्षीय मुस्कान सिमौलिया की शादी के तीन महीने बाद ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई. मृतका के पिता रामजी लाल ने बैंक मैनेजर पति नीलेश पर हत्या का आरोप लगाया है. यह घटना 24 अक्टूबर को सामने आई, जब मृतका अपने पति के साथ होटल के कमरे में ठहरी थी. पति के अनुसार वह अचानक गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हुई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है.

Advertisement

होटल के कमरे का सामने आया लाइव वीडियो

सोशल मीडिया पर 47 सेकंड का एक सीसीटीवी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन लोग होटल की गैलरी से कमरे की ओर जा रहे हैं. इसके बाद दो लोग कमरे में घुसते हैं और पीछे से युवती भी जाती है, तभी वह कमरे के दरवाजे के बाहर अचानक गिर जाती है. 

बताया जा रहा है कि इसके बाद आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह पूरा मामला झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ऋषभ होटल का बताया जा रहा है.

मायके वालों ने दामाद पर लगाए गंभीर आरोप

मृतका के पिता रामजी लाल अहिरवार ने अपने दामाद नीलेश पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. पिता का कहना है कि उनकी बेटी की शादी 29 जून को मध्य प्रदेश के विदिशा निवासी नीलेश के साथ हुई थी. शादी के बाद बेटी ने बताया था कि नीलेश पहले से शादीशुदा है और उसकी पहली पत्नी इंदौर में रहती है. इसी बात को लेकर दामाद अक्सर बेटी को परेशान करता था और ताने देता था. पिता का आरोप है कि दामाद ने उनकी बेटी का मुंह पकड़कर दीवार में मारा, जिससे उसके सिर में चोट आई और उसकी मौत हो गई.

Advertisement

पुलिस ने पति को लिया हिरासत में, जांच जारी

पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला जिला अस्पताल में मृत अवस्था में लाई गई है. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत जिला अस्पताल पहुंची, जहां मृतका का पति भी मौजूद था. पूछताछ में पति ने बताया कि वे दोनों ऋषभ होटल के कमरा नंबर 212 में रुके हुए थे और सुबह चेकआउट के दौरान अचानक उसकी पत्नी गिर पड़ी. पुलिस ने होटल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज की जांच की है. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है और पिता के आरोपों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »