शिव मंदिर में मौत का तांडव: पूजा करने पहुंचे महेश पर गिरी आकाशीय बिजली, तोड़ा दम; घंटा टूटा-दीवार क्षतिग्रस्त

हाथरस में थाना मुरसान क्षेत्र के गांव जटोई में शिव मंदिर पर पूजा करने गए 40 वर्षीय महेश चंद्र दीक्षित की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई. हादसे में मंदिर का घंटा और दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं. मथुरा में इलाज के दौरान उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है.

Advertisement
मंदिर गए महेश पर गिरी आकाशीय बिजली (Photo- Screengrab) मंदिर गए महेश पर गिरी आकाशीय बिजली (Photo- Screengrab)

राजेश सिंघल

  • हाथरस ,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:45 PM IST

यूपी के हाथरस जिले में शिव मंदिर में पूजा करने पहुंचे 40 वर्षीय महेश चंद्र दीक्षित की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई. हादसे में मंदिर परिसर को भी नुकसान पहुंचा है. बिजली गिरने से मंदिर का घंटा सहित अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया. महेश की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. घटना थाना मुरसान क्षेत्र के गांव जटोई की है. 

Advertisement

दरअसल, सोमवार सुबह महेश चंद्र दीक्षित बारिश के बीच घर से करीब 100 मीटर दूर शिव मंदिर छतरी लगाकर गए थे. लेकिन इसी दौरान उनपर आकाशीय बिजली गिर पड़ी. इस हादसे में उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे में मंदिर का घंटा-दीवार आदि क्षतिग्रस्त हुए हैं. 

बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मथुरा रेफर कर दिया गया. मथुरा के अस्पताल में उपचार के दौरान महेश चंद्र ने दम तोड़ दिया. महेश चंद्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है.

Advertisement

ग्रामीणों के मुताबिक, बिजली गिरने से शिव मंदिर को नुकसान हुआ है. मंदिर का घंटा और जंजीर आदि टूट गए. दीवारों में दरारें आ गईं. फर्श की टाइल्स भी उखड़ गई. मंदिर पर बिजली गिरने की दूसरी घटना है. बीते साल  भी मंदिर पर बिजली गिरी थी, हालांकि उस समय कोई जनहानि नहीं हुई थी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »