उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक लड़की की लाश संदिग्ध परिस्थिति में घर में फंदे से लटकी मिली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज की गई है. मामले में कई एंगल से जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि छात्रा का दसवीं का एग्जाम चल रहा है.
जानकारी के मुताबिक, 16 साल की निधि मिश्रा कोतवाली नगर क्षेत्र के बरियारपुरवा में अपनी मां लक्ष्मी मिश्रा के साथ विकास सोनी के मकान में पिछले एक साल से किराए पर रह रही थी. निधि कक्षा 10 की छात्रा थी. सोमवार दोपहर जब निधि की मां अपने निर्माणाधीन मकान से वापस आई, तब कमरे में निधि को उसने फंदे से लटकते देखा. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.
ये भी पढ़ें-
घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
परिजनों तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी. निधि का परिवार मूल रूप से कटरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरमपुर पहाड़पुर के रहने वाले हैं. निधि के पापा अंबाला में काम करते हैं. मां लक्ष्मी सिलाई का काम करती है. छात्रा का दसवीं का एग्जाम चल रहा है. मगर, सोमवार को कोई एग्जाम नहीं था. वहीं, घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने कही ये बात
अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत ने बताया कि डायल 112 द्वारा सूचना मिली थी कि कोतवाली नगर के बरियारपुरवा में 16 साल की युवती ने आत्महत्या कर ली है. इसके बाद थाना अधिकारी पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर फंदे से लटकी शव को नीचे उतरवाया. फोरेंसिक टीम को बुलाकर कार्रवाई की गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. उच्च अधिकारियों द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
(अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)
aajtak.in