Exclusive: वनटांगिया परिवार के साथ दिवाली क्यों मनाते हैं योगी आदित्यनाथ? बताई 20 साल पुराने रिश्ते की कहानी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर साल गोरखपुर के वनटांगिया गांव जाकर दिवाली मनाते हैं. त्योहार के इस पावन पर्व पर उन्होंने इसकी वजह बताई और इस समाज की दशकों से चली आ रही समस्याओं पर चर्चा की. सीएम योगी ने बताया कि उनकी सरकार ने वनटांगिया परिवारों को राजस्व गांव का दर्जा दिलाया और उनका मकसद समाज के अंतिम व्यक्ति तक खुशियां पहुंचाना है.

Advertisement
CM योगी पिछले 10 साल से वनटांगिया परिवार के साथ दिवाली मना रहे हैं. (Photo- ITGD) CM योगी पिछले 10 साल से वनटांगिया परिवार के साथ दिवाली मना रहे हैं. (Photo- ITGD)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:41 PM IST

देशभर में आज दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. दीपावली के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के राम मंदिर पहुंचकर रामलला का आशीर्वाद लिया. इसके बाद वो 'आजतक पंचायत अयोध्या' कार्यक्रम में शामिल हुए. 

इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के वनटांगिया गांव में जाकर दीपावली मनाने की अपनी सालों पुरानी खास परंपरा पर खुलकर बात की और इसके पीछे की वजह भी बताई.

Advertisement

सीएम योगी  ने बताया कि वनटांगिया समाज के लोग आजादी मिलने के लंबे समय बाद तक भी अपने बुनियादी अधिकारों और सरकारी सुविधाओं से महरूम रहे.

पिछले 10 साल से वनटांगिया परिवार संग मना रहे दिवाली

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि करीब 120 से 130 साल पहले वनटांगिया परिवारों को जिन जमीनों पर बसाया गया था, उन्हें लंबे समय तक राजस्व गांव तक का दर्जा नहीं मिल सका था. उन्होंने बताया कि वनटांगिया समाज के साथ उनका ये जुड़ाव कोई नया नहीं है. मुख्यमंत्री बनने से पहले भी वो इन परिवारों के बीच लगातार जाते रहते थे. वहीं, मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद पिछले दस सालों से वो हर दीपावली इन्हीं परिवारों के साथ मनाते आ रहे हैं.

राजस्व गांव का दर्जा और सरकारी सुविधाएं दिलाईं

अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने वनटांगिया परिवारों को उनका अधिकार दिलाते हुए गांवों को राजस्व गांव का दर्जा दिया. इसके साथ ही इन लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराए गए, जिससे उन्हें अपने मताधिकार का हक मिला. इतना ही नहीं, उन्हें राशन कार्ड और अन्य तमाम सरकारी योजनाओं की सुविधाएं भी मुहैया कराई गईं.

Advertisement

'अंतिम व्यक्ति तक खुशियां पहुंचाना ही असली मकसद'

पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वनटांगिया समाज के लोगों के दर्द को पिछली सरकारों ने कभी नहीं समझा. उनके बीच जाकर दीपावली मनाने का उनका असल मकसद यही है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक भी खुशियां, अधिकार और सम्मान पहुंच सके.

यह भी पढ़ें: अयोध्या के दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मनाएंगे दीपावली का त्योहार

उन्होंने बताया कि वनटांगिया समाज के साथ उनका नाता सिर्फ एक मुख्यमंत्री के रूप में नहीं है, बल्कि ये उनका लगभग 19वां या 20वां ऐसा कार्यक्रम है जब वो उनके बीच मौजूद रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »