पुलिस स्मृति दिवस पर CM योगी का संदेश, बोले- उपद्रव से उत्सव प्रदेश बना यूपी

पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिदानी पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था में आए बदलावों का जिक्र किया.

Advertisement
CM योगी बोले- नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं (Photo-PTI) CM योगी बोले- नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं (Photo-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:56 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने पुलिसकर्मियों के साहस, शौर्य और समर्पण को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा.
 
मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर पोस्ट साझा कर प्रदेश में कानून-व्यवस्था में आए बदलावों का भी जिक्र किया, उन्होंने लिखा कि नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं है और प्रदेश उपद्रव से उत्सव की ओर बढ़ा है.

Advertisement

जवाहर बाग की घटना का किया जिक्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2017 से पहले की कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए पिछली सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा कि उस समय प्रदेश में माफिया राज था और अराजक तत्वों के हौसले बुलंद थे, मथुरा के जवाहर बाग में कानून की रक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को अपने प्राणों का बलिदान देना पड़ा था. कर्तव्य निभाते हुए जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों का शौर्य, साहस और समर्पण सभी के लिए प्रेरणा है, उन्होंने बलिदानी पुलिसकर्मियों को कृतज्ञतापूर्वक नमन करते हुए उनके परिवारों के त्याग को भी याद किया.

पुलिस व्यवस्था में हुए बदलावों का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने लिखा कि प्रदेश में पुलिस को अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने की स्वतंत्रता मिली है. पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 2.26 लाख से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई है, जबकि प्रशिक्षण क्षमता में 10 गुना वृद्धि हुई है. उन्होंने बताया कि प्रदेश के सात बड़े शहरों में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू की गई है. इसके अलावा, प्रत्येक जिले में साइबर थाने और प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गई है. सरकार के मुताबिक, इन कदमों से पुलिस व्यवस्था को अधिक सक्षम, आधुनिक और जवाबदेह बनाने में मदद मिली है.

Advertisement

गैंगस्टर एक्ट के तहत 88,973 अपराधियों पर कार्रवाई

सीएम योगी ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का ब्योरा देते हुए कहा कि गैंगस्टर एक्ट के तहत 88,973 अपराधियों पर कार्रवाई की गई है, इसके साथ ही 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की गई है. उन्होंने इसे अपराध के खिलाफ सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »