'अब न कर्फ्यू है न दंगा है, बुलंदशहर में सब चंगा है', CM योगी ने यूपी को बताया नंबर वन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि आज कनेक्टिविटी की दृष्टि से बुलंदशहर काफी बेहतर हो रहा है. उत्तर प्रदेश मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में देश के अंदर नंबर एक पर है.

Advertisement
सीएम योगी आदित्यानाथ ने बताया कि अब किसी भी राज्य से अच्छी सड़कें उत्तर प्रदेश के पास हैं. (Photo: ITG) सीएम योगी आदित्यानाथ ने बताया कि अब किसी भी राज्य से अच्छी सड़कें उत्तर प्रदेश के पास हैं. (Photo: ITG)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 18 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:03 PM IST

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 574 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 57 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. बुलंदशहर में सीएम योगी ने कहा कि आज जो यूपी नंबर एक बना है, यही यूपी 2017 के पहले सबसे पीछे होता था, हम बॉटम से टॉप में पहुंचे हैं. 

सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में देश के अंदर नंबर एक पर है. देश के अंदर जितने मोबाइल फोन बनते हैं, उनमें से 55% यूपी के अंदर बन रहे हैं. इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट देश के अंदर जितने बन रहे हैं, उनमें से 60% यूपी के अंदर बन रहे हैं.

Advertisement

यूपी के बारे में 2017 के पहले मान्यता थी कि जहां सड़कों पर गड्ढे मिलें और शाम होते ही अंधेरा शुरू हो जाए. सीएम योगी आदित्यानाथ ने बताया कि अब किसी भी राज्य से अच्छी सड़कें उत्तर प्रदेश के पास हैं. 

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2017 से पहले पश्चिमी यूपी में बेटियों को पढ़ने के लिए दूर रिश्तेदारों के पास भेज दिया जाता था, व्यापारी घर से निकलने से पहले ये सोचता था कि हे प्रभु शाम को अपने परिवार का चेहरा देख सकूं इतनी ताकत देना.

हर जिले में एक माफिया, हर थाने में माफिया का कोई गुर्गा वसूली करता था. सीएम योगी ने कहा, 'अब न कर्फ्यू है न दंगा है, बुलंदशहर में सब चंगा है.'

मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि कनेक्टिविटी की दृष्टि से बुलंदशहर इतना बेहतरीन हो रहा है. एयरपोर्ट भले ही डॉ. महेश शर्मा के द्वारा जेवर में बनाया गया हो, लेकिन उसका सर्वाधिक लाभ बुलंदशहर को मिलने वाला है. सबसे बड़ा लाभार्थी बुलंदशहर आने वाले समय में बनने जा रहा है.

Advertisement

मुख्यमंत्री ने बताया कि हमने कहा था कि माफिया को मिट्टी में मिला देंगे, हमने मिला दिया. पहले यूपी का कोई जिला नहीं बचा था जहां दंगा न हुआ हो, कोई ऐसा जनपद नहीं था जहां बहन-बेटियां सुरक्षित थीं. किसी की कोई सुनवाई नहीं थी.

सीएम योगी ने अखिलेश यादव को लेकर कहा कि 2017 के पहले बबुआ 12 बजे सोकर उठते थे, 2 बजे तक तैयार होते थे, 5 बजते ही उनके जिम जाने का समय हो जाता था. फिर 5 बजे जिम से फुर्सत मिली तो उनकी महफिल बैठ जाती थी. उन्हें जनता के लिए कहां फुर्सत थी मिलने की.

सीएम योगी ने कहा कि उन्होंने पहले भी नहीं किया था, आगे भी प्रभु राम ने उन्हें इस लायक नहीं छोड़ा कि वो कुछ कर सकें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »