सीएम योगी का बड़ा ऐलान, शिक्षामित्रों को ₹18 हजार मानदेय और शिक्षकों को 5 लाख कैशलेस इलाज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में ऐलान किया कि अप्रैल 2026 से शिक्षामित्रों को ₹18,000 और अनुदेशकों को ₹17,000 मानदेय मिलेगा. शिक्षकों को ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी. सीएम कंपोजिट स्कूल के लिए ₹2382 करोड़, बालिकाओं के लिए ₹300 करोड़ और माध्यमिक शिक्षा ढांचे के लिए 75 प्रतिशत सरकारी मदद का प्रावधान किया गया है.

Advertisement
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. (File Photo: ITG) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. (File Photo: ITG)

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ ,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:14 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अप्रैल 2026 से शिक्षामित्रों को ₹18,000 प्रति माह मानदेय दिया जाएगा. अभी तक उन्हें ₹10,000 मिलते थे. यह बढ़ी हुई राशि 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी.

सीएम ने बताया कि अनुदेशकों का मानदेय भी बढ़ाकर ₹17,000 प्रति माह कर दिया गया है. इसके साथ ही शिक्षकों को ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी. प्रदेश में करीब डेढ़ लाख शिक्षामित्र संविदा पर काम कर रहे हैं.

Advertisement

अप्रैल 2026 से शिक्षामित्रों को मिलेगा ₹18,000 मानदेय

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम कंपोजिट स्कूल के लिए ₹2382 करोड़ का प्रावधान किया गया है. माध्यमिक शिक्षा में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए 75 प्रतिशत खर्च सरकार दे रही है. बालिका छात्राओं के लिए सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराने को ₹300 करोड़ की व्यवस्था की गई है.  विश्वविद्यालयों को रिसर्च के लिए अलग से धन देने का प्रावधान किया गया है.

सीएम कंपोजिट स्कूल के लिए ₹2382 करोड़ का प्रावधान

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यूपी में पेशेंट फाइलिंग की संख्या बढ़कर 5677 हो गई है. साथ ही कहा कि प्रदेश की 6 कमिश्नरी में पहले कोई विश्वविद्यालय नहीं था, लेकिन अब इन सभी 6 कमिश्नरी में विश्वविद्यालय खोले गए हैं. .मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी.

Advertisement

 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement