गोरखपुर में हिस्ट्रीशीटर पर बरसाई थीं गोलियां, पुलिस ने किया मुख्य आरोपी जुगुल निषाद का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

गोरखपुर में हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त जुगुल निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया है. जुगुल निषाद की गिरफ्तारी पुलिस एनकाउंटर के बाद हुई. निषाद के पैर में गोली लगी है.

Advertisement
गोरखपुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी जुगुल निषाद गोरखपुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी जुगुल निषाद

गजेंद्र त्रिपाठी

  • गोरखपुर ,
  • 10 जून 2025,
  • अपडेटेड 10:30 AM IST

यूपी के गोरखपुर में हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त जुगुल निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया है. जुगुल निषाद की गिरफ्तारी पुलिस एनकाउंटर के बाद हुई. निषाद के पैर में गोली लगी है. उसके पास से अवैध तमंचा, खोखा, जिंदा कारतूस व बाइक को जब्त किया गया है. फिलहाल, घायल का इलाज चल रहा है. 

गोरखपुर के बेलीपार थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह के नेतृत्व में रात करीब 11 बजे बांसगांव मुख्य मार्ग पर कुसमौल गांव के पास पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान कुसमौल की तरफ एक बाइक सवार आता दिखा. पुलिस को देख बाइक सवार ने फायर झोंक दिया. पुलिस ने जवाबी फायरिंग में उसके बांए पैर पर गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया. 

Advertisement

घायल हालत में उसे बांसगांव पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. सीओ दरवेश कुमार की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. 

आरोपी की पहचान बेलीपार थानाक्षेत्र के रहने वाले जुगुल किशोर के रूप में हुई है, वो मृतक दिनेश निषाद का पड़ोसी है. हिस्ट्रीशीटर दिनेश निषाद की 7 जून को दिन-दहाड़े दौड़ाकर ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. दिनेश पर चार पहिया सवार बदमाशों ने घेर कर गोलियां बरसाईं थीं. 

गौरतलब है कि बदमाशों द्वारा पीछा करने के शक में दिनेश निषाद बाइक वाराणसी-गोरखपुर हाइवे पर छोड़कर किनारे स्थित एक तालाब की तरफ भागा था, जहां बदमाशों ने उसे दौड़ाकर घेर लिया और फिर सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था. 

इस मामले में दिनेश के भाई रमेश ने जुगुल निषाद को मुख्य आरोपी बताते हुए आठ लोगों को नामजद किया था. साथ ही तीन अज्ञात के विरुद्ध भी केस दर्ज कराया था. जिसके बाद से पुलिस टीम व एसओजी लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »