कानपुर में देवरिया जैसा कांड, जमीनी विवाद में दो सगे भाइयों की हत्या

कानपुर देहात में जमीनी विवाद में दो सगे भाइयों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. एक महिला और नाबालिग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एसपी बीबीजीएस मूर्ति, एएसपी राजेश कुमार पांडेय, सीओ सदर अरूण कुमार सिंह शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचे.

Advertisement
जमीनी विवाद में दो सगे भाइयों की हत्या जमीनी विवाद में दो सगे भाइयों की हत्या

सूरज सिंह

  • कानपुर देहात ,
  • 06 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 9:53 PM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में जमीनी विवाद में दो सगे भाइयों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है.

यह मामला गजनेर थाना क्षेत्र के शहजहांपुर निनाया गांव का है. जहां गुरुवार रात करीब 11 बजे गांव में दो पक्षों में जमीनी विवाद के चलते दो भाईयों की पीट पीटकर हत्या कर दी गई. इसके अलावा एक महिला और नाबालिग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एसपी बीबीजीएस मूर्ति, एएसपी राजेश कुमार पांडेय, सीओ सदर अरूण कुमार सिंह शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचे.

Advertisement

जमीनी विवाद में दो सगे भाइयों की हत्या

डबल मर्डर के आरोपी मोहनलाल शुक्ला के बुजुर्ग गांव के कई लोगों को करीब 12 बिस्वा जमीन बेंच गए थे. उसमें सभी लोग अपने हिसाब से मकान बनाकर रह रहे हैं. मोहन शुक्ला के बुजुर्गों से गांव के ही धून बारी ने करीब दो बिस्वा जमीन खरीदी थी. 

वो जमीन शंकर बारी ने पांच साल पहले गांव के रामबीर शर्मा व सतनारायण को करीब 15 हजार रुपये में बेंच दी. शुरू से आखिरी तक जमीन की बिक्री सिर्फ मौखिक रूप से होती रही. गांव के बुजुर्ग लोगों के बीच से रुपये का लेनदेन होने के बाद आपसी सहमती से कब्जा दे दिया गया लेकिन जमीन अभी भी मोहन शुक्ला के बाबा के नाम है.  

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी

इस मामले में एसपी बीबीजीटीएस मूर्ती ने बताया की दो पक्षों में जमीन पर लोडर खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ विवाद में 6 लोग घायल हो गए थे.इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई. घटना का मुख्य आरोपी मोहन शुक्ला, अंजनी शुक्ला, प्रिया शुक्ला समेत आठ लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया. अन्य की तलाश की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »