पति को दूध पिला कर सुलाया, फिर सांप से डसवा कर मारा... खूबसूरत पत्नी की खौफनाक कहानी

मेरठ में स्कूल संचालक अतुल की मौत का मामला पुलिस जांच में सनसनीखेज हत्याकांड निकला. पुलिस के मुताबिक पत्नी दामिनी ने प्रेमी ड्राइवर तुषार और दो साथियों के साथ मिलकर पहले अतुल को नशीला दूध पिलाया, फिर जहरीले सांप से डसवाकर हत्या कर दी. हत्या के पीछे प्रेम संबंध और 20 लाख रुपये की बीमा राशि हासिल करने की साजिश बताई जा रही है. सबसे बड़ी बात दोनों ने लव मैरिज की हुई थी.

Advertisement
पत्नी की शातिराना हरकत से लोग हुए हैरान. (Photo: ITG) पत्नी की शातिराना हरकत से लोग हुए हैरान. (Photo: ITG)

उस्मान चौधरी

  • मेरठ,
  • 18 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:54 PM IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक बेहद सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. पुलिस के मुताबिक एक स्कूल संचालक की हत्या को पहले सांप के काटने से हुई सामान्य मौत माना जा रहा था, लेकिन जांच में मामला सुनियोजित हत्या का निकला. मृतक की पत्नी का अपने ड्राइवर से प्रेम संबंध था और दोनों ने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची.

Advertisement

पत्नी पर परिजनों को पहले ही हो गया था शक
पुलिस के अनुसार योजना के तहत पत्नी ने पहले अपने पति को नशीला दूध पिलाकर बेहोश कर दिया. इसके बाद प्रेमी ड्राइवर और उसके दो साथियों ने सपेरे से लाए गए जहरीले सांप को बेड पर छोड़ दिया. ऐसे में सांप ने सो रहे स्कूल संचालक को कई बार डसा, जिससे उसकी मौत हो गई. आरोपियों ने इसे प्राकृतिक घटना दिखाने की कोशिश की ताकि किसी को उन पर शक न हो. लेकिन परिजनों को पहले पत्नी की करतूत पर शक हो गया था.

दामिनी और अतुल की हुई थी लव मैरिज. (photo: ITG)

हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस को घटना संदिग्ध लगी. इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और अन्य सबूतों के आधार पर पूरे मामले का खुलासा हो गया. पुलिस ने बताया कि पत्नी, उसके प्रेमी ड्राइवर और दो अन्य आरोपियों की भूमिका सामने आई है. सभी के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

पहले भी मारने की हुई थी कोशिश
पुलिस के मुताबिक योजना के तहत गुरुवार रात पत्नी दामिनी ने पति अतुल को दूध में नींद की गोलियां दी. जिससे वह गहरी नींद में चला गया. इसके बाद सोनू और उदय की मदद से जहरीले सांप को कमरे में लाकर उसके कंबल में छोड़ दिया गया, जिससे सांप ने अतुल को डस लिया और उसकी मौत हो गई.

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अतुल के नाम करीब 20 लाख रुपये का बीमा था. आरोपियों ने बीमा की रकम मिलने के बाद सहयोग करने वाले सोनू और उदय को पांच लाख रुपये देने का वादा किया था.इसके अलावा करीब 20 दिन पहले भी तुषार ने अतुल को अर्टिगा कार से टक्कर मारकर मारने का प्रयास किया था, लेकिन हेलमेट पहने होने के कारण वह बच गया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »