UP: काम के बहाने बुलाया फिर मदरसा संचालक ने टीचर से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में एक मदरसा संचालक ने अपनी ही शिक्षिका से दुष्कर्म किया. घटना के बाद आरोपी जुबेर फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे नखासा बाजार से गिरफ्तार किया. परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेजा गया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

कृष्ण गोपाल राज

  • बरेली,
  • 04 जून 2025,
  • अपडेटेड 7:55 PM IST

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक मदरसा संचालक ने अपनी ही शिक्षिका के साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद आरोपी जुबेर फरार हो गया था. पुलिस ने उसे नखासा बाजार के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के अनुसार, आरोपी जुबेर ने बीते दिनों मदरसे में काम के बहाने एक शिक्षिका को बुलाया था. इसके बाद उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जब शिक्षिका देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे खोजते हुए मदरसे पहुंचे. वहां शिक्षिका बेहोशी की हालत में मिली और उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे.

Advertisement

मदरसा संचालक ने शिक्षिका के साथ किया दुष्कर्म

परिजनों ने फतेहगंज पश्चिमी थाना पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत की. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की. काफी समय से फरार चल रहे जुबेर को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया. कोर्ट के आदेश पर जुबेर को जेल भेज दिया गया है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें आरोपी की पिटाई होती दिख रही है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की है और जांच अभी जारी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »