मामा संग शराब पार्टी, फिर मामी संग आपत्तिजनक हालत में मिला भांजा... बांदा में उस रात क्या हुआ?

उत्तर प्रदेश में बांदा के पैलानी क्षेत्र में 21 साल के युवक की हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, युवक की डंडे से पीटकर हत्या की गई. इसके बाद शव उसके घर के बाहर फेंक दिया गया. पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया है. इस मामले में महिला ने रेप का आरोप भी लगाया है, जिसकी जांच की जा रही है.

Advertisement
अवैध संबंधों की बात आ रही सामने. (Photo: ITG) अवैध संबंधों की बात आ रही सामने. (Photo: ITG)

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:33 PM IST

त्योहार मनाने के लिए 21 साल का युवक गुजरात से अपने गांव लौटा. लेकिन गांव आने के दो दिन बाद ही उसकी जिंदगी खत्म हो गई. उत्तर प्रदेश के बांदा में युवक का शव उसके ही घर के दरवाजे पर मिला. पुलिस के मुताबिक, युवक की हत्या डंडे से पीटकर की गई थी. इस मामले में गांव के ही दो लोगों को हिरासत में लिया गया है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, इस घटना के पीछे एक महिला और युवक के बीच संबंधों को लेकर विवाद की बात सामने आई है. आरोप है कि महिला के पति ने युवक को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद उसने युवक पर हमला कर दिया. हालांकि, इस मामले में महिला ने रेप का आरोप भी लगाया है. ऐसे में घटना के पीछे की पूरी कहानी और उस रात क्या हुआ, इसकी जांच पुलिस कर रही है.

मामला बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक, मृतक गुजरात में मजदूरी करता था. त्योहार के चलते वह करीब दो दिन पहले गांव आया था. इसके बाद वह अपने रिश्ते के मामा के घर पहुंचा. वहां दोनों ने बैठकर शराब पी. युवक का मामा कुछ देर बाद छत पर सोने चला गया. बाद में उसकी नींद खुली और वह नीचे आया, तो उसने अपनी पत्नी के साथ युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देखा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'मैंने अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया' थाने पहुंचकर बोला 'कातिल' पति! अवैध संबंध के शक में वारदात को दिया अंजाम

इसके बाद विवाद हुआ. गुस्से में उसने डंडे से युवक पर कई वार किए. चोट लगने के कारण युवक की मौत हो गई. आरोपी ने अपने एक साथी की मदद से शव को मृतक के घर के दरवाजे पर फेंक दिया और फरार हो गया. जब परिवार के लोगों ने दरवाजे पर शव देखा, तो हड़कंप मच गया. सूचना पुलिस तक पहुंची और टीम मौके पर पहुंची.

बांदा की डिप्टी एसपी प्रतिज्ञा सिंह ने बताया कि पैलानी क्षेत्र में 21 साल के युवक के साथ डंडे से मारपीट की गई थी. चोटों के कारण उसकी मौत हो गई. उन्होंने कहा कि शव को मोहल्ले के एक अन्य व्यक्ति की मदद से मृतक के दरवाजे पर फेंके जाने की जानकारी मिली है. सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और सबूत जुटाए.

इसी के साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. डिप्टी एसपी के मुताबिक, नामजद दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. इस केस में महिला ने रेप किए जाने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »