फोन पर लड़के से बात करने पर घर में पड़ी डांट, नाराज लड़की बिजली के टावर पर चढ़ गई, पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतारा

यूपी के बांदा में घरवालों की डांट से नाराज होकर 17 साल की लड़की घर से बाहर निकल गई. परिवार ने पुलिस को सूचना दी तो दो टीमें उसकी तलाश में जुट गईं. कुछ देर बाद वह केन नदी के किनारे बिजली के टावर पर चढ़ी दिखाई दी. पुलिस ने उसे काफी देर तक समझाया. इसके बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया.

Advertisement
नाराज होकर घर से निकल गई थी लड़की. (Photo: ITG) नाराज होकर घर से निकल गई थी लड़की. (Photo: ITG)

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:16 AM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा में 17 साल की एक लड़की घरवालों की डांट से इतनी नाराज हो गई कि घर छोड़कर चली गई. परिवार ने पुलिस को उसकी गुमशुदगी की सूचना दी. पुलिस ने तलाश शुरू की, लेकिन कुछ ही देर बाद पता चला कि लड़की केन नदी के किनारे एक बिजली के टावर पर चढ़ गई है. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया.

Advertisement

मामला मटौंध थाना क्षेत्र का है. 17 साल की लड़की घर में किसी लड़के से फोन पर बात कर रही थी. इस बात को लेकर परिवार के लोगों ने उसे डांटा और फोन पर बात करने से मना किया. इससे नाराज होकर लड़की घर से निकल गई.

लड़की के घर से चले जाने के बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी से जुड़े मामले में केस दर्ज किया और उसकी तलाश के लिए दो टीमें बनाई गईं.

पुलिस की तलाश चल ही रही थी कि खबर मिली कि एक लड़की केन नदी के किनारे लगे बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई है. पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो पता चला कि वह वही किशोरी है, जिसकी तलाश की जा रही थी.

पुलिस ने समझाया, फिर सुरक्षित नीचे उतारा

Advertisement

लड़की को टावर पर देखकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए. पुलिस अधिकारियों ने उसे समझाने की कोशिश की. काफी मशक्कत के बाद लड़की नीचे उतरने के लिए तैयार हुई. पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया. इसके बाद किशोरी को थाने ले जाया गया, जहां उसकी काउंसलिंग की गई. बाद में उसे परिजनों को सौंप दिया गया.

यह भी पढ़ें: 'गर्लफ्रेंड को बुलाओ, तभी उतरूंगा...' हाईटेंशन टावर पर चढ़ा लड़का, घंटों तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा- VIDEO

बांदा के डिप्टी एसपी सिटी सौरभ सिंह ने बताया कि मटौंध थाना क्षेत्र से 17 साल की एक किशोरी के लापता होने की सूचना मिली थी. पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर दो टीमें बनाई थीं. बाद में जानकारी मिली कि किशोरी केन नदी के किनारे एक हाईटेंशन ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गई है. डिप्टी एसपी के मुताबिक, पुलिस ने किशोरी को समझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया है. मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल लड़की सुरक्षित है और उसे परिवार के हवाले कर दिया गया है. पुलिस ने मामले में आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »