उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में प्राथमिक विद्यालय के टीचर पर 14 साल के छात्र के साथ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगा है. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.
एजेंसी के मुताबिक, आरोपी शिक्षक की पहचान 50 वर्षीय गुलाम मुस्तफा उर्फ पप्पू के रूप में हुई है. वह बलिया में प्राथमिक विद्यालय में तैनात था. पुलिस का कहना है कि 5 जुलाई को आरोपी शिक्षक ने छात्र को किसी काम का बहाना बनाकर अपने घर बुलाया. आरोप है कि छात्र के पहुंचने के बाद उसने घर का दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की.
किसी तरह छात्र वहां से निकलकर घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद पीड़ित छात्र की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया. पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
यह भी पढ़ें: आम दिलाने के बहाने खेत पर ले गया, 12वीं के छात्र ने 10 साल के बच्चे से किया कुकृत्य, फिर मार डाला
इस मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मनीष सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक को गुरुवार को निलंबित कर दिया गया है. इसके साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी.
घटना के सामने आने के बाद इलाके में नाराजगी का माहौल है. स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
मामला सामने आने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मनीष सिंह ने आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. बीएसए ने कहा कि पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद इलाके में नाराजगी है. स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है.
aajtak.in