'जैसे मेरे पति को मारा, वैसे ही उन्हें मारा जाए', बहराइच हिंसा में मारे गए रामगोपाल की पत्नी ने CM योगी से मांगा इंसाफ

बहराइच हिंसा में मारे गए रामगोपाल की पत्नी ने सीएम योगी से इंसाफ की मांग करते हुए कहा कि जैसे मेरे पति को मारा गया, वैसे ही उन्हें मारा जाए. उन्होंने कहा कि इससे मेरे पति को शांति मिल जाएगी.

Advertisement
बहराइच हिंसा में मारे गए रामगोपाल की पत्नी रोली मिश्रा बहराइच हिंसा में मारे गए रामगोपाल की पत्नी रोली मिश्रा

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 15 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 12:16 PM IST

बहराइच हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा के परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात से पहले आजतक से बात करते हुए कहा कि हमें आरोपियों का एनकाउंटर चाहिए. मृतक रामगोपाल की पत्नी ने कहा कि जैसे मेरे पति को मारा गया, वैसे ही उन्हें भी मारा जाए. हमें सीएम से और कुछ नहीं चाहिए. 

जब उनसे पूछा गया कि आपको लगता है कि क्या सीएम योगी से न्याय मिलेगा तो उन्होंने कहा कि ये तो हमें जाकर ही पता चलेगा कि न्याय करते हैं या नहीं. हमें तो खून के बदले खून चाहिए. वहीं जब उनसे पूछा गया कि पुलिस ने जो कार्रवाई की है, आप उससे संतुष्ट हैं या नहीं तो इस पर रोली मिश्रा ने कहा कि हम पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं. जब तक उन लोगों को सजा नहीं मिलती, उनका भी इस तरह से खून नहीं बहता, तबतक हम संतुष्ट नहीं होंगे. वहां जाकर देखते हैं. उनको जब सजा मिलेगी तो हमारे पति को शांति मिल जाएगी. हम लोगों को भी मिल जाएगी और कुछ नहीं चाहिए.

Advertisement

हमें गिरफ्तारी नहीं, एनकाउंटर चाहिए: परिजन

वहीं परिवार के एक सदस्य ने कार में बैठते हुए कहा कि हमें न्याय मिलना चाहिए. हमने देखा कि उसकी हालत क्या थी. उस दौरान मेरे साथ कोई और नहीं था. न पुलिस और न ही कोई और. पूरी लापरवाही पुलिस की रही. उन्होंने आगे पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन और एसओ की लापरवाही नहीं होती तो कुछ नहीं होता. अगर लाठीचार्ज नहीं होता तो कुछ नहीं होता. कार्रवाई तो होनी चाहिए. हम गिरफ्तारी से संतुष्ट नहीं है. हमें उसका एनकाउंटर चाहिए. 

बहराइच में हिंसा जारी, देर रात उपद्रवियों ने धार्मिक स्थल को तोड़ा, आग लगाने की कोशिश

मृतक रामगोपाल की मां ने क्या कहा?

इससे पहले रामगोपाल की मां ने रोते हुए कहा कि मेरा बेटा तो चला गया, अब हम क्या करेंगे. हमें बस न्याय मिलना चाहिए. जैसे बेटे को मारा गया है, वैसी उनको (हत्यारों) सजा मिले. वहीं, रामगोपाल के भाई ने कहा कि सीएम योगी से मिलने जा रहे हैं, उनको पूरी बात बताएंगे. क्या हुआ, कैसे हुआ, साथ ही क्या हमारी मांग है. फिलहाल, हम पुलिस की कार्रवाई से खुश नहीं हैं. पुलिसवालों की लापरवाही का ही ये नतीजा है. मै वहीं मौजूद था जब हत्या हुई थी. हमें दोषियों का एनकाउंटर चाहिए. 

Advertisement

विसर्जन के दौरान हिंसा, रामगोपाल की मौत के बाद बवाल 

रविवार की शाम करीब छह बजे बहराइच के हरदी थाना इलाके के रेहुआ मंसूर गांव का रहने वाला रामगोपाल मिश्रा (22) दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस में आगे-आगे चल रहा था. ये जुलूस जब महराजगंज बाजार में समुदाय विशेष के मोहल्ले से गुजर रहा था तो नारेबाजी और डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई. देखते ही देखते ये कहासुनी बवाल में बदल गई. आरोप है कि इस दौरान छतों से पत्थर फेंके जाने लगे, जिससे विसर्जन में भगदड़ मच गई.  

'चुनाव का आना और सांप्रदायिक माहौल का बिगड़ जाना, ये इत्तफाक नहीं', बहराइच हिंसा पर बोले अखिलेश यादव

इस बीच हुई गोलीबारी में रामगोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां उसने दम तोड दिया. रामगोपाल की मौत की खबर के बाद महराजगंज में बवाल और अधिक उग्र हो गया. आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के घर समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ की और उसमें आग लगा दी. इस घटना की आग पूरे जिले में फैल गई. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »