बागपत: सांप के काटते ही युवक की चली गई आवाज, डॉक्टर भी हैरान

बागपत में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां सांप के डसने से युवक की आवाज चली गई. ख्वाजा नंगला गांव के रोहित को नल पर पानी भरते समय सांप ने काटा, जिसके बाद वह अचानक बोलने की ताकत खो बैठा. डॉक्टरों का कहना है कि जहर ने वोकल कॉर्ड को प्रभावित किया है.

Advertisement
युवक को सांप ने काटा (Photo: Screengrab) युवक को सांप ने काटा (Photo: Screengrab)

मनुदेव उपाध्याय

  • बागपत ,
  • 10 नवंबर 2025,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST

बागपत जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. ख्वाजा नंगला गांव के रोहित नाम के युवक को नल पर पानी भरते समय सांप ने हाथ में काट लिया. डसते ही रोहित ने दर्द से चीख पड़ा. लेकिन उसी पल उसकी आवाज हमेशा के लिए चली गई.

परिजनों ने बताया कि उन्होंने खुद सांप को देखा था जिसने रोहित की अंगुली पर काटा था. पहले उन्होंने एक दिन इंतजार किया, लेकिन जब आवाज़ वापस नहीं आई तो रोहित को जिला अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाया और हालत नाज़ुक देखकर उसे मेरठ रेफर कर दिया. फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है, लेकिन अब तक आवाज नहीं लौटी है.

Advertisement

पानी भरते वक्त युवक को सांप ने काटा

जिला अस्पताल के सीएमएस अनुराग वाष्णेय ने बताया कि मरीज को सांप ने काटा था और उसकी आवाज नहीं निकल रही थी. एंटी स्नेक वेनम देने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेरठ भेजा गया है. डॉक्टरों का कहना है कि यह मामला बेहद दुर्लभ है, जिसमें जहर ने वोकल कॉर्ड को प्रभावित कर दिया, जिससे आवाज़ बंद हो गई.

परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया

परिजनों का कहना है कि वे उम्मीद कर रहे हैं कि इलाज के बाद रोहित की आवाज वापस लौट आए. फिलहाल गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे एक रहस्यमय मामला बता रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »