यूपी के बदायूं में बड़ा हादसा, गंगा में डूबे 5 MBBS छात्र, दो को बचाया, तीन की तलाश जारी

यूपी के बदायूं जिले में बड़ा हादसा हो गया है. यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कर रहे 5 छात्र गंगा नहाने गए हुए थे. इस दौरान सभी डूब गए. लोगों ने 2 छात्रों को बचा लिया है, वहीं तीन अभी तक लापता हैं. उनकी तलाश की जा रही है.

Advertisement
गंगा में डूबे पांच MBBS छात्र. गंगा में डूबे पांच MBBS छात्र.

aajtak.in

  • बदायूं,
  • 18 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 4:37 PM IST

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एमबीबीएस कर रहे पांच छात्र गंगा में डूब गए. बताया जा रहा है कि सभी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं, जो गंगा नदी में नहाने गए हुए थे. इनमें से छात्रों को बचा लिया गया है और 3 अभी तक लापता हैं. उनकी तलाश की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, यूपी के बदायूं जिले में स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS कर रहे पांच स्टूडेंट्स गंगा नहाने पहुंचे थे. इस दौरान जब वे गंगा नहा रहे थे तो एक छात्र गहराई में जाने लगा. उसी दौरान अन्य छात्र भी उसकी तरफ बढ़े तो वे भी डूब गए. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने देखा तो तुरंत बचाने के लिए प्रयास शुरू किए.

Advertisement

लोगों ने इस दौरान दो छात्रों का रेस्क्यू कर लिया है. लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डूबने वालों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. रेस्क्यू टीम गंगा में डूबे तीन छात्रों की तलाश कर रही है.

गंगा में स्नान करने के दौरान पहले भी डूब गए थे छह लोग

बता दें कि इससे पहले गंगा में छह लोग डूब गए थे. डूबने वालों में फर्रुखाबाद के साथ मैनपुरी और बदायूं के लोग भी शामिल थे. फर्रुखाबाद के पांचाल घाट और आसपास डूबे छह श्रद्धालुओं के शव मिले थे.

पांचाल घाट पर डूबने से जिन छह लोगों की मौत हुई थी, उनमें से दो फर्रुखाबाद शहर और एक युवक मैनपुरी का निवासी था. तीन मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी. फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर मैनपुरी के हमीरपुर का निवासी युवक गंगा स्नान के लिए पहुंचा था. गंगा स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »