अयोध्या का दीपोत्सव सिर्फ आस्था नहीं, रोजगार का भी उत्सव, सीएम योगी ने बताई इसकी अहमियत

दीपोत्सव के जरिए स्थानीय लोगों की मेहनत और उनके उत्पादों को बड़ा बाजार मिलने का अवसर मिल रहा है. मुख्यमंत्री के अनुसार, इस आयोजन का महत्व केवल धार्मिक उत्सव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्थानीय रोजगार और आजीविका से भी जुड़ा है.

Advertisement
अयोध्या के दीपोत्सव से चमकेगी कुम्हारों की किस्मत (Photo-ITG) अयोध्या के दीपोत्सव से चमकेगी कुम्हारों की किस्मत (Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:45 AM IST

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियों और आयोजन के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके आर्थिक महत्व को भी सामने रखा है. उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम का भव्य दीपोत्सव केवल आस्था और परंपरा का उत्सव नहीं है, बल्कि यह स्थानीय कारीगरों, किसानों और छोटे कारोबारियों की आजीविका को भी नई ऊर्जा दे रहा है. दीपोत्सव में जलने वाला हर दीप किसी कुम्हार के श्रम, किसान की उपज और एक परिवार की कमाई से जुड़ा है.

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अयोध्या पहुंचने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर दीपोत्सव के महत्व को बताया, उन्होंने लिखा कि यहां जलने वाला हर दीप किसी कुम्हार की मेहनत, किसी किसान की उपज और किसी परिवार की आजीविका को रोशनी दे रहा है, उनके मुताबिक, दीपोत्सव आस्था के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करने का माध्यम बन रहा है.

2017 से पहले स्थानीय कारोबार को जोड़ने की नहीं हुई पहल

मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि वर्ष 2017 से पहले अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक संभावनाओं को स्थानीय कारीगरों, किसानों और छोटे व्यापारियों की आर्थिक तरक्की से जोड़ने के लिए कोई खास पहल नहीं की गई थी. उस समय आस्था के इस बड़े आयोजन को रोजगार और कमाई के नए अवसरों में बदलने की सोच का अभाव था.

Advertisement

सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने इस स्थिति को बदलने का प्रयास किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में लाखों दीपों से जगमग होने वाला दीपोत्सव आज कुम्हारों, श्रमिकों और छोटे व्यापारियों के लिए काम और कारोबार के नए अवसर पैदा कर रहा है. उन्होंने कहा कि जिस दीये से पूरी रामनगरी रोशन होती है, उसी से किसी मेहनतकश परिवार के घर में खुशहाली की उम्मीद भी जगती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »