Ayodhya Deepotsav 2023 : राममय हुई अयोध्या... एक साथ जले 22.23 लाख दीये, बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं सहित कई देशों के राजदूत शामिल हुए. अयोध्या में दीपोत्सव में 24 लाख से ज्यादा दिए अलग-अलग घाटों पर जलाए गए. 22 लाख 23 हजार दिए जलाए जाने का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है.

Advertisement
अयोध्या में बना दिए जलाने का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Photo Aajtak). अयोध्या में बना दिए जलाने का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Photo Aajtak).

समर्थ श्रीवास्तव

  • अयोध्या,
  • 11 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 8:32 PM IST

Ayodhya Deepotsav 2023: अयोध्या दीपोत्सव 2023 में नया दिए जलाने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है. पहले 18 लाख 81 हजार दिए जलाए जाने का रिकॉर्ड था, जिसे तोड़ते हुए इस बार के दीपोत्सव कार्यक्रम में 22 लाख 23 हजार दिए जलाए जाने का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है. रिकॉर्ड बनने पर सीएम योगी आदित्यनाथ को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम द्वारा सर्टिफिकेट दिया गया है. सैकड़ों वॉलंटियरों की टीमों ने घंटों की मेहनत से 24 लाख दिए प्रवजल्लित किए थे. 

Advertisement

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य और बृजेश पाठक सहित कई नेता और 50 से ज्यादा देशों के राजदूत अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए थे. राम की पैड़ी सहित सरयू के अन्य घाटों पर 24 लाख दिए जलाए गए थे. सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरयू नदी की आरती की थी. 

कार्यक्रम के अंत में शानदार आतिशबाजी की गई. अन्य राज्यों और शहरों के लोग इस भव्य दीपोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. लोगों का कहना है कि इस कार्यक्रम में शामिल होकर हमें बहुत खुशी हो रही है.   

 

अयोध्या में बना दिए जलाने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अयोध्या दीपोत्सव 2023 में जलाए गए दियों से नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है. 22 लाख 23 हजार दिए जलाने का नया रिकॉर्ड अयोध्या में बना है. पिछला रिकॉर्ड 18 लाख 81 हजार से ज्यादा दियों का रिकॉर्ड था. दियों की गणना ड्रोन कैमरे के जरिए की गई है.

Advertisement

लेजर शो जरिए दिखाई गई रामलीला 

सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी पर जारी दीपोत्सव कार्यक्रम में लेजर शो के जरिए रामलीला दिखाई गई.

श्री अयोध्या धाम में मा. राज्यपाल श्रीमती जी के साथ माँ सरयू के पावन तट स्थित राम जी की पैड़ी पर आयोजित 'भव्य-दिव्य दीपोत्सव-2023' के अवसर पर...

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath)

 

सीएम योगी ने की सरयू नदी की आरती

सीएम योगी ने सरयू नदी की आरती की है. वहीं, राम की पैड़ी पर लाखों दिए जलाए गए हैं. अलग-अलग घाटों पर 24 लाख से ज्यादा दिए जलाए गए हैं. राम की पैड़ी पर लाखों दिए जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है. साथ ही लेजर शो भी हो रहा है.

सीएम योगी ने की सरयू नदी की आरती.

सीएम योगी ने दीपोत्सव को बताया 'सांस्कृतिक आंदोलन'

अयोध्या के राम कथा पार्क में चल रहे कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दीपोत्सव को सांस्कृतिक आंदोलन बताया है. 50 से ज्यादा देशों के उच्चायुक्त, राजदूत सहित यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक कार्यक्रम में शामिल होने लिए पहुंचे हैं. 

Ayodhya Deepotsav 2023 (Photo Aajtak).

श्री अयोध्या धाम में मा. राज्यपाल श्रीमती जी की गरिमामयी उपस्थिति में 'भव्य-दिव्य दीपोत्सव-2023' के पावन अवसर पर श्री राम दरबार के साथ राम कथा पार्क में...

Advertisement
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath)

 

अयोध्या का 6वां दीपोत्सव कार्यक्रम

सीएम योगी ने कहा कि हम सब भाग्यशाली हैं कि हम इस कार्यक्रम के साक्षी बने हैं. यह कार्यक्रम 100 देशों में लाइव देखा जा रहा है. आज से 7 साल पहले जब हमने अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया था. तब असमंजस की स्थिति थी. पूज्य संतों के सहयोग से, जनप्रतिनिथियों के सहयोग से यह कार्यक्रम देश और दुनिया का यूनिक इवेंट बन रहा है. 

'हमने नई अयोध्या को बनते देखा'

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में 500 सालों के इंतजार खत्म हुआ है. हमने नई अयोध्या को बनते देखा है. भगवान राम को अयोध्या बेहद प्रिया है. डबल इंजन की सरकार भगवान राम के अनुसार ही इसे तैयार कर रही है. भगवान श्री राम को अयोध्या के लोग बहुत प्रिय है. हमारा भी कुछ दायित्व बनता है. 

राम की पैड़ी पर जलाए गए लाखों दिए.

'50 हजार से ज्यादा लोगों का होगा फायदा'

सीएम ने कहा कि अयोध्या धाम में इस समय ही केवल सरकार के स्तर पर तीस हजार 500 करोड़ की परियोजनाएं चल रही हैं. निजी क्षेत्र में भी काम चल रहा है. आने वाले समय में करीब 50 हजार से ज्यादा लोगों का फायदा होगा. इससे यहां रोजगार के असीम अवसर भी मिलेंगे.

Advertisement
राम की पैड़ी पर जलाए गए हैं लाखों दिए.

'अयोध्या में पर्यटकों की संख्या दोगुनी'

सीएम योगी ने कहा कि मकर संक्रांति के बाद इस अयोध्या के पर्यटकों की संख्या दोगुनी से ज्यादा होने जा रही है. हमारे संतों ने भी अयोध्या विकास को लेकर बढ़ चढ़कर सहयोग दिया है. दीपोत्सव का आयोजन समाज के हर तबके को जोड़ने का संदेश देता है. भगवान राम वन गए तो निषाद को जोड़ा, जंगल में वनवासियों, गिरवासियों को गले लगाया, शबरी के झूठे बेर खाए, जब अयोध्या लौटे तो रामराज्य के सपने को साकार किया.

'54 देशों के राजदूत आज दीपोत्सव के साक्षी'

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के साथ इस अयोध्या को भव्य बनाने के लिए साथ चलें. भगवान श्रीराम के भाव अनुरूप रामराज्य को साकार करेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »