फुफेरे भाई की शादी में स्वैग दिखाने खरीदा iPhone 17 Pro... डांस करते समय नाले में गिरा, बारात छोड़ गंदगी में खाक छानता रहा युवक

कानपुर से अपने फुफेरे भाई की बारात में औरैया आए एक युवक का स्वैग उस वक्त फीका पड़ गया, जब सेल्फी लेने के चक्कर में उसका ब्रांड न्यू iPhone 17 प्रो गंदे नाले में जा गिरा. इसके बाद जो हुआ, उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
कानपुर से बारात में आए युवक का महंगा शौक पड़ा भारी.(Photo:ITG) कानपुर से बारात में आए युवक का महंगा शौक पड़ा भारी.(Photo:ITG)

सूर्य प्रकाश शर्मा

  • औरैया,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:44 PM IST

उत्तर प्रदेश के औरैया में एक अनोखा नजारा देखने को मिला. यहां एक बारात में शामिल होने आए युवक का कीमती मोबाइल फोन सेल्फी लेने के दौरान नाले में गिर गया. फोन इतना महंगा था कि युवक ने अपनी  बारात की परवाह किए बिना सीधे गंदे नाले में छलांग लगा दी.

सदर कोतवाली इलाके के सत्ती तालाब (तकिया चौराहा) का यह मामला है. यहां एक युवक कानपुर से अपने फुफेरे भाई की शादी में शामिल होने आया था. उसने शादी के जश्न के लिए महज एक दिन पहले ही iPhone 17 प्रो खरीदा था. बारात जब तकिया चौराहे के पास पहुंची, तो युवक नए फोन से सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, तभी हाथ से फिसलकर फोन सीधे सड़क किनारे गहरे नाले में जा गिरा.

Advertisement

उसने आनन-फानन में नाले में उतरकर फोन ढूंढना शुरू कर दिया. उसे नाले के कीचड़ में हाथ मारते देख बारातियों और स्थानीय लोगों का भारी जमावड़ा लग गया. कई घंटों तक युवक नाले की गंदगी में अपना कीमती फोन तलाशता रहा, लेकिन बदकिस्मती से लाखों का मोबाइल हाथ नहीं लगा. देखें VIDEO:- 

किसी राहगीर ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक की बेबसी और आसपास खड़े लोगों की टिप्पणियां साफ सुनी जा सकती हैं.

लोग युवक के इस महंगे सेल्फी शौक पर तरह-तरह की चुटकियां ले रहे हैं. आखिरकार काफी मशक्कत के बाद भी फोन नहीं मिला और युवक को मायूस होकर नाले से बाहर निकलना पड़ा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement