मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा को लेकर ATS तैनात, योगी सरकार के मंत्री बोले- विघ्न डालने वालों पर होगा तगड़ा एक्शन

सावन के पहले दिन से शुरू हुई कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. संवेदनशील जिले मुजफ्फरनगर में पुलिस बल के साथ एटीएस की तैनाती की गई है. यूपी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि असामाजिक तत्वों और विघ्न डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
मुजफ्फरनगर कांवड़ यात्रा में ATS की भी तैनाती की गई है (Photo- ITG) मुजफ्फरनगर कांवड़ यात्रा में ATS की भी तैनाती की गई है (Photo- ITG)

संदीप सैनी

  • मुजफ्फरनगर ,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:18 PM IST

सावन मास की कांवड़ यात्रा का औपचारिक आगाज हो गया है. लाखों-करोड़ों शिव भक्त हरिद्वार, ऋषिकेश और गोमुख से गंगाजल भरकर मुजफ्फरनगर के रास्ते दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों के लिए रवाना हो रहे हैं. मुजफ्फरनगर जिले  की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. योगी सरकार ने सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल, ड्रोन कैमरों और एटीएस (ATS) की तैनाती की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीजीपी और शासन के वरिष्ठ अधिकारी व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं. इस कदम का उद्देश्य यात्रा की पवित्रता बनाए रखना और किसी भी आतंकी या असामाजिक घटना को रोकना है.

Advertisement

ATS की तैनाती और मंत्री कपिल देव अग्रवाल का बयान

यूपी सरकार के मंत्री और मुजफ्फरनगर के विधायक कपिल देव अग्रवाल ने एटीएस की तैनाती पर अपनी बात रखी. उन्होंने बताया कि पवित्र कांवड़ यात्रा में कोई असामाजिक तत्व व्यवधान न डाले और कोई अप्रिय या आतंकी घटना न हो, इसी उद्देश्य से एटीएस लगाई गई है. मंत्री ने कहा कि मुजफ्फरनगर के लोग पलक-पावड़े बिछाकर कांवड़ियों का स्वागत कर रहे हैं. हजारों कांवड़ शिविरों के माध्यम से भोजन, रहने और सेवा की शानदार व्यवस्था की गई है.

असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों को सख्त चेतावनी

मंत्री जी ने कहा कि कुछ ऐसे लोग होते हैं जिन्हें यह पवित्र यात्रा पसंद नहीं आती और वे माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं. ऐसे असामाजिक तत्वों पर शासन और प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है. उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि जो भी कांवड़ मेले के बीच में विघ्न डालने का प्रयास करेगा, उस पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

प्रशासनिक निगरानी और मुख्यमंत्री का स्वागत

सरकार की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ कई दौर की बैठकें की गई हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद सुरक्षा व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत कर रहे हैं. मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी श्रद्धालुओं को सावन मास और शिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और शांतिपूर्वक यात्रा संपन्न कराने की अपील की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »