नोएडा: पत्नी से हुआ झगड़ा, साली को मार दिया चाकू, फिर 16वीं मंजिल से कूदा पति, पैरामाउंट इमोशंस सोसायटी की घटना

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पैरामाउंट इमोशंस सोसायटी में घरेलू विवाद के बाद एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतक शत्रुघ्न सिन्हा (38) बेरोजगारी और पारिवारिक तनाव से जूझ रहा था. शराब के नशे में विवाद के दौरान उसने साली पर चाकू से हमला किया. पुलिस सूचना से पहले ही उसने छलांग लगा दी. अस्पताल में उसकी मौत हो गई. पुलिस जांच जारी है.

Advertisement
कई दिनों से बेरोजगार था मृतक. (Photo: Representational) कई दिनों से बेरोजगार था मृतक. (Photo: Representational)

अरुण त्यागी

  • नोएडा,
  • 27 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:18 PM IST

नोएडा के पैरामाउंट इमोशंस सोसायटी के टॉवर नंबर-सी में मंगलवार शाम युवक ने पत्नी से विवाद के बाद साली को चाकू मारकर 16वीं से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. आरोप है कि साली को चाकू मारने के बाद पत्नी ने पुलिस को सूचना दी थी. गिरफ्तारी और बदनामी के डर से सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पुलिस के आने से पहले आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान शत्रुघ्न सिन्हा (38) मूल निवासी पटना बिहार के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची बिसरख कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement

पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर था
शत्रुघ्न सिन्हा पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे. करीब 11 साल पहले शादी हुई थी. शादी के बाद एक 8 साल का लड़का भी है. वह पिछले छह माह से बेरोजगार थे. इसी बात को लेकर वह मानसिक तनाव में चल रहे थे. पत्नी भी एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है. पति-पत्नी के बीच अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था. पिछले कई दिन से घर पर उनकी साली भी आई है. 

शराब पी रखी थी
आत्महत्या से पहले शत्रुघ्न ने शराब पी रखी थी. इसी दौरान उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. विवाद इतना बढ़ गया कि उसने पत्नी के साथ मारपीट करने की कोशिश की. और जब साली बीच-बचाव के लिए आगे आई तो उस पर भी हमला किया. आरोपी ने साली पर सब्जी काटने वाले चाकू से हाथ पर वार कर दिया. इससे सोसाइटी में हड़कंप मच गया.

Advertisement

आरोप है कि इसी दौरान पत्नी ने पुलिस को सूचना कर दी. सूचना मिलने पर पीआरवी (पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल) टीम के आने से पहले ही शत्रुघ्न फ्लैट के गेट को बंद कर बालकनी में जा खड़ा हुआ. फिर कुछ ही पलों में बालकनी से नीचे छलांग लगा दी. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए यथार्थ अस्पताल ले जाय गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि अभी तक मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.

एसीपी सेंट्रल नोएडा पवन कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में घरेलू कलह, छह समय से बेरोजगारी और शराब के नशे बात सामने आई है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है.

पुलिस ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के पेरामाउंट सोसायटी टॉवर नंबर-C में एक व्यक्ति शत्रुघन सिन्हा पुत्र मिथलेश उम्र 38 वर्ष द्वारा अपनी फ्लेट की बालकनी (16वीं मंजिल) से छलांग लगा दी थी, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर्स द्वारा व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया. मृतक के परिजन मौके पर मौजूद है. अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »