उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अराधना मिश्रा ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले रायबरेली और अमेठी में पार्टी के वर्चस्व पर बात की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की विचारधारा का प्रतिनिधित्व करती है और 2027 में बेहतर परिणाम आएंगे. मिश्रा ने कहा कि जनता क्षेत्रीय, जाति और धर्म की राजनीति से ऊब चुकी है और अब मुद्दों पर चुनाव लड़ना चाहती है. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई भी जाति बीजेपी के शासन में सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है. कांग्रेस बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी.
उन्होंने रायबरेली को लेकर कहा कि रायबरेली में गांधी परिवार का वर्चस्व रहा है. उन्होंने कहा कि अमेठी, रायबरेली जैसी सीटों पर पहले भी समाजवादी पार्टी ने समर्थन दिया है. अराधना मिश्रा ने कहा कि 2022 में प्रियंका गांधी की अगुवाई में संगठन में जो काम हुआ, उसका परिणाम भले 2022 में नहीं दिखा पर 2024 के लोकसभा चुनाव में दिखा.
अराधना मिश्रा ने दावा किया है कि 2024 से अच्छा परिणाम 2027 में देखने को मिलेगा. उन्होंने गठबंधन को लेकर भी कह दिया है कि गठबंधन पहले जितना ही मजबूत रहेगा. उन्होंने कांग्रेस पार्टी को देश की विचारधारा बताया है.
यह भी पढ़ें: 'BJP में घुटन हो रही थी', BJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी समाजवादी पार्टी में हुए शामिल
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राजनीतिक समीकरण में आए बदलाव पर भी बात की. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता क्षेत्रीय, जाति, धर्म की राजनीति से ऊब चुकी है और जनता मुद्दों पर चुनाव लड़ना चाहती है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी वोट चोरी, नौकरी चोरी, चढ़ावा चोरी, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी इन मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी. बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि चाहे ब्राह्मण हो, दलित हो या अन्य कोई जाति, कोई भी ऐसा नहीं है जो बीजेपी के राज में अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहे हों.
अराधना मिश्रा ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और 2027 में जनता बदलाव के लिए वोट करेगी.
मौसमी सिंह