अलीगढ़: AMU प्रोफेसर की पत्नी का शव कब्र से निकाला गया, भतीजे ने जताया हत्या का शक तो बच्चों ने लगाया जायदाद हड़पने का आरोप

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एएमयू के पूर्व प्रोफेसर की पत्नी की मौत के ढाई महीने बाद शव को कब्र से बाहर निकाला गया है. भतीजे ने हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी, जबकि मृतका के बच्चों ने इसे संपत्ति हड़पने की साजिश बताया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement
मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद (Photo- Screengrab) मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद (Photo- Screengrab)

अकरम खान

  • अलीगढ़ ,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:38 PM IST

अलीगढ़ के एएमयू कब्रिस्तान से 29 अक्टूबर को मजिस्ट्रेट और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में एएमयू के लॉ विभाग के पूर्व प्रोफेसर शब्बीर अहमद की 84 वर्षीय पत्नी खान नूर अफरोज का शव बाहर निकाला गया. कैंसर और गंभीर बीमारी के कारण उनका निधन होने के बाद 18 अगस्त को सुपुर्द-ए-खाक किया गया था.  प्रतापगढ़ से आए भतीजे और उनके पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए जिलाधिकारी से जांच की मांग की, जिसके बाद डीएम के निर्देश पर गठित टीम ने वीडियोग्राफी के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

Advertisement

भतीजे ने लगाया हत्या और साजिश का आरोप

मृतका के भतीजे का दावा है कि उन्हें अपनी बड़ी अम्मी की मौत की जानकारी 15 दिन बाद मिली थी. प्रतापगढ़ से अलीगढ़ पहुंचे भतीजे और उसके पिता ने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई है. इसके साथ ही उन्होंने संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है.

बच्चों ने कहा- जमीन और स्कूल हड़पने की है नीयत

दूसरी ओर, मृतका की बेटी ऐश मोहम्मद और अन्य बच्चों का कहना है कि उनके परिवार की चाचा और उनके बेटे से कोई बातचीत नहीं थी. बच्चों का आरोप है कि लंबे समय से मां बीमार थीं और कई जगह उनका इलाज चला, लेकिन चाचा या उनके बेटे ने कभी हाल नहीं जाना. माता-पिता के देहांत के बाद वे जबरदस्ती परेशान कर रहे हैं ताकि उनकी जमीन और स्कूल को हड़प सकें.

Advertisement

पुलिस प्रशासन ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीम, मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में 29 अक्टूबर को शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई है. डीएसपी सर्वम सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »