अलीगढ़ में दबंगों ने बीएड छात्रा का पीछा किया, खींचने की कोशिश की, मोहल्ले वालों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

अलीगढ़ में एक युवक अपने दोस्तों के साथ बीएड छात्रा का पीछा करता था. जिस दिन छात्रा बीएड परीक्षा का आखिरी पेपर देकर आई, उस दिन दबंग उसके घर तक आ गए और उसके घर के बाहर हंगामा करने लगे. इस दौरान जब छात्रा घर के बाहर निकली तो उसका दुपट्टा भी खींचा. शोर सुनने के बाद आए मोहल्ले वालों ने उन युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया.

Advertisement
सांकेतिक फोटो सांकेतिक फोटो

शिवम सारस्वत

  • अलीगढ़,
  • 21 मई 2024,
  • अपडेटेड 11:38 AM IST

अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र में बीएड की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा का एक युवक और उसके साथियों ने पीछा किया और उसके घर के बाहर हंगामा किया. इतना ही नहीं इस दौरान युवक ने उसे खींचने की भी कोशिश की. आरोप है कि युवक पिछले कई दिनों से छात्रा को परेशान कर रहा था. 

छात्रा के साथ जबरदस्ती कर रहे इन युवकों को पब्लिक ने पकड़कर पुलिस के हवाला कर दिया. जब इस घटना की जानकारी हुई तो बीजेपी की पूर्व मेयर समेत हिंदूवादी संगठन के लोग पुलिस थाने पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.  

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, छात्रा बीएड की परीक्षा देने के लिए छर्रा कस्बे जाती थी. इस दौरान एक युवक अपने दोस्तों के साथ उसका पीछा करने लगा. जब छात्रा ने इस बारे में अपने चाचा को बताया तो परिवार के लोग परीक्षा दिलाने साथ जाने लगे. इस दौरान आरोपी और उसके साथियों ने छात्रा को परेशान नहीं किया. 

बीते सोमवार को छात्रा अपनी अंतिम परीक्षा देने गई. छर्रा से लौटते समय आरोपी उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गए. वो छात्रा की गली के बाहर खड़े रहे, जब छात्रा काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकली तो वो उसके घर के बाहर जाकर हंगामा करने लगे. जब छात्रा बाहर निकली तो आरोपियों ने उसका दुपट्टा खींचकर उठा ले जाने की कोशिश की. शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपियों को दबोच लिया और मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »