अखिलेश यादव को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, अयोध्या जाने पर सपा प्रमुख ने कही ये बात

अखिलेश यादव ने दावा किया था कि उन्हें 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान रामलला के प्रतिष्ठा समारोह का कोई निमंत्रण नहीं मिला. इसके बाद ट्रस्ट की तरफ से कहा गया था कि उन्हें फिर से न्योता भेजा जाएगा. अब अखिलेश यादव ने न्योता मिलने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है.

Advertisement
अखिलेश यादव को प्राण प्रतिष्ठा का न्योता मिल गया है (फाइल फोटो) अखिलेश यादव को प्राण प्रतिष्ठा का न्योता मिल गया है (फाइल फोटो)

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 13 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 11:46 PM IST

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिल गया है. उन्होंने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी. इसके साथ ही अखिलेश ने मंदिर ट्रस्ट को बधाई दी और कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद वह परिवार सहित राम मंदिर के दर्शन करेंगे.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय को लिखे पत्र में अखिलेश यादव ने कहा, "श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से स्नेह निमंत्रण के लिए धन्यवाद एवं समारहो के सकुशल संपन्न होने की हार्दिक शुभकामनाएं. हम प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के पश्चात सपरिवार दर्शनार्थी बनकर अवश्य आएंगे. आज प्राप्त निमंत्रण के लिए पुन: धन्यवाद."

Advertisement

बता दें कि इससे पहले अखिलेश यादव ने दावा किया था कि उन्हें 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान रामलला के प्रतिष्ठा समारोह का कोई निमंत्रण नहीं मिला. उनके इस दावे पर विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा था कि अखिलेश यादव को कूरियर द्वारा निमंत्रण भेजा गया था. उस पर कोई विवाद नहीं है. अगर उनके दावे के मुताबिक उन्हें यह नहीं मिला है तो हम उन्हें दोबारा निमंत्रण भेज सकते हैं.

कांग्रेस ने अस्वीकार कर दिया था न्योता

गौरतलब है कि राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी को कार्यक्रम के लिए अयोध्या आने का निमंत्रण भेजा गया था. लेकिन कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने इसे भाजपा का राजनीतिक कार्यक्रम बताते हुए आमंत्रण अस्वीकार कर दिया था. 

Advertisement

इन लोगों को भेजा जा रहा न्योता

ट्रस्ट ने अथितियों की जो सूची तैयार की है उनमें उद्योगपतियों, वैज्ञानिकों, अभिनेताओं और सेना के अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं. अन्य आमंत्रितों में दलाई लामा, बाबा रामदेव, उद्योगपति गौतम अडानी और मुकेश अंबानी के साथ-साथ अमिताभ बच्चन, रजनीकांत और माधुरी दीक्षित नेने जैसे प्रतिष्ठित कलाकार शामिल हैं. इस सूची में टाटा ग्रुप और एलएंडटी जैसी कंपनियां के प्रमुखों के नाम भी शामिल हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »