'हम शरीफ हैं, हमें शरीफ ही रहने दो...' बुलडोजर का जिक्र कर बोले अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं. बांदा में सपा ने एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया, जहां पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

Advertisement
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव

सिद्धार्थ गुप्ता

  • लखनऊ,
  • 17 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 2:21 PM IST

समाजवादी पार्टी ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी का 2 दिन का कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर बांदा में आयोजित किया जा रहा है. गुरुवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि हम जब चित्रकूट को याद करते हैं तो भगवान राम याद आते हैं. उन्होंने कहा कि हमने पहले भी चित्रकूट में शिविर किया था और असर ये हुआ कि हम यहां चुनाव जीत गए.

Advertisement

'हमें शरीफ रहने दो'

सपा अध्यक्ष ने कहा, 'इतिहास के पन्नों को पलटते हैं तो गोस्वामी तुलसीदास को भूल नही पाते. सपा कार्यकर्ता को हनुमान चालीसा याद है...कोई घर परिवार ऐसा नहीं है जिसने महाभारत ना पढ़ा हो या रामायण के बारे में ना जानता हो. मणिपुर में 2 तस्वीरें आई, कारगिल का युद्ध करने वाले जवान के परिवार की महिला के साथ जो घटना हुई हमारी संस्कृति कभी इन चीजों को स्वीकार नहीं कर सकती है. इसका दोषी अगर कोई है तो भाजपा की विभाजनकारी राजनीति.'

भाजपा वाले को बताना चाहता हूं हमें बुलडोजर बाबा का व्यवहार नहीं चाहिए ये गैर कानूनी बनाकर बुलडोजर चला देते हैं. हम वो भी पता करेंगे की गाड़ी कब पलटी है. हम शरीफ हैं, हमें शरीफ रहने दो .' 

बीजेपी पर हुए हमलावर

अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया घमंडिया नही है बल्कि इंडिया के साथ PDA है. अखिलेश ने कहा कि 2024 में हम उन्हें 80 की 80 सीटों पर सबक सिखाएंगे.' अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस को बीजेपी की आग से नहीं खोलनी चाहिए. बीजेपी जानबूझकर चाहती है कि ऐसे मुद्दे उठे. बीजेपी नहीं चाहती है कि मुख्य मुद्दे पर चर्चा हो.  अखिलेश ने कहा, 'जब तक रणनीति बनाने में हम लोग कामयाब नहीं होंगे तब तक बीजेपी का मुकाबला नहीं कर सकते हैं. मुझे उम्मीद है जिस तरह से महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार है और सरकार का समस्या न स्वीकार करना, इनके पतन का कारण बनेगा.'

Advertisement

'टमाटर का जिक्र करते हुए सपा प्रमुख ने कहा, 'अभी सदन में कह रहे थे कि ये जो टमाटर महंगा बिक रहा है इससे हमारे किसानों को लाभ हो रहा है, बताओ किसान भाइयों यहां पर किसे ने टमाटर पैदा किया हो तो. हमें तो लगता है इन्होंने छिपाकर कहीं टमाटर के पौधे लगा दिए हैं.'

मिशन 2024 की तैयारी

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रशिक्षण शिविर के जरिए अपने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर उन्हें मिशन 2024 के लिए तैयार करने में जुटे हैं. बांदा में प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर पार्टी यहां से बुंदेलखंड को केंद्रित करेगी. यहां तैयारियों की जिम्मेदारी पूर्व एमएलसी सुनील सिंह साजन और उदयवीर को सौंपी गई है. 

बृजेश पाठक का अखिलेश पर निशाना

वहीं अखिलेश पर निशाना साधते हुए यूपी डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि जिला पंचायत के सदस्य और अध्यक्षों को मुख्य धारा में लाने के लिए पार्टी उन्हें तैयार कर रही है, बीजेपी अपने कार्यकर्ता को हमेशा तैयार करती है. उन्होंने कहा, 'अखिलेश यादव को जनता ने चार बार नकारा है, ये गुंडे, माफिया, लुच्चे लफंगों की पार्टी है उनके पास कोई काम नहीं है, जब जब वह सत्ता में आए उन्होंने अराजकता और दंगों को फैलाने का काम किया है.'

बृजेश पाठक ने कहा कि सरकारी डॉक्टर्स के प्राइवेट प्रैक्टिस प्रस्ताव पर कहा कि बहुत दिनों से ये राय है कि जो विशेषज्ञ चिकित्सक है जो सरकारी सेवाओं से कतराते थे, इस पर विचार हो रहा है कि कैसे प्राइवेट प्रैक्टिस के साथ उन्हें जोड़ा जा सके.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »