'हमें नजरबंद किया गया, लेकिन दर्शन किए बिना नहीं जाएंगे', यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का सरकार पर वार

अयोध्या पहुंचे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया है कि साथियों के साथ उनको नजरबंद किया गया है. उन्होंने कहा कि हम रामलला के दरबार में मत्था टेकने आए थे.

Advertisement
अजय राय ने एसआईटी जांच पर उठाए सवाल  (File Photo: ITG) अजय राय ने एसआईटी जांच पर उठाए सवाल (File Photo: ITG)

मौसमी सिंह

  • अयोध्या,
  • 30 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:31 AM IST

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की एसआईटी जांच चल रही है. पुलिस ने इस मामले में चंपत राय के ड्राइवर टिन्नू यादव समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एसआईटी बैंक खाते खंगाल रही है. वहीं, इस मामले पर अब सियासत भी तेज होती दिख रही है. अयोध्या पहुंचे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और अन्य नेताओं को पुलिस ने एक गेस्ट हाउस में बंद कर दिया है.

Advertisement

आजतक से बात करते हुए अजय राय ने कहा कि हम रामलला के दर्शन करने राम मंदिर जाने के लिए आए थे. हम लोगों को होटल से उठा लिया गया. उन्होंने कहा कि हमें मत्था टेकने मंदिर जाना था. हमारे साथ केएल शर्मा और अन्य सहयोगी थे. अजय राय ने आरोप लगाया कि मुझे रात के ही समय जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर आचार्य नरेंद्र देव विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस ले जाया गया, जहां अभी रखा गया है.

यह भी पढ़ें: प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स, आलीशान महल और बैंक डिटेल्स... चढ़ावा चोरी में अब आरोपियों की संपत्ति पर पुलिस की नजर

उन्होंने आरोप लगाया कि बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और हमें नाश्ता-खाना कुछ भी नहीं दिया गया. यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है और हमें नजरबंद कर दिया गया. सरकार क्यों डरी हुई है? उन्होंने दावा किया कि एसआईटी जांच में सिर्फ लीपापोती हो रही है. भेदभाव हो रहा है. अरविंद केजरीवाल को दर्शन करने देते हैं लेकिन हमें नहीं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: SBI ने पहले ही की थी शिकायत, राम मंदिर ट्रस्ट ने नहीं बदलने दिए कर्मचारी, चढ़ावा चोरी में नया खुलासा

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि हम जब पहले आए थे, तब बाहर से ही दर्शन करने को कहा गया. हमारा मोबाइल फोन भी चार दिन पहले रख लिया गया था. उन्होंने यह भी कहा कि हमें साथियों के साथ नजरबंद किया गया है, लेकिन बिना दर्शन किए नहीं जाएंगे. गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »