घर का लाडला 'माऊ' हुआ लापता, सुरक्षित लौटाने वाले को ₹50 हजार का इनाम... होर्डिंग से पटा पूरा शहर

आगरा में आयकर अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह का परिवार अपने लापता पालतू तोते 'माऊ' की तलाश में हरसंभव प्रयास कर रहा है. परिवार ने शहर में होर्डिंग लगाकर उसकी सुरक्षित वापसी या पुख्ता जानकारी देने वाले के लिए 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है. डेढ़ साल पहले घायल अवस्था में मिले 'माऊ' को परिवार ने सदस्य की तरह पाला था.

Advertisement
परिवार के साथ तोता माऊ. (Photo: Arvind Sharma/ITG) परिवार के साथ तोता माऊ. (Photo: Arvind Sharma/ITG)

अरविंद शर्मा

  • आगरा,
  • 18 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:33 PM IST

उत्तर प्रदेश के आगरा में एडवोकेट सुनील कुमार सिंह का परिवार अपने पालतू तोते 'माऊ' को वापस लाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहा है. इतना ही नहीं, सुनील कुमार सिंह ने फ्लेक्स लगाकर घोषणा की है कि जिसने भी 'माऊ' को सुरक्षित घर पहुंचाया या उसकी पुख्ता जानकारी दी, उसे 50 हजार रुपये का इनाम भी दिया जाएगा.

दरअसल आगरा के बोदला चौराहे पर इन दिनों एक होर्डिंग लोगों का ध्यान खींच रही है. इस होर्डिंग पर किसी नेता या कारोबारी का नहीं, बल्कि एक लापता पालतू तोते 'माऊ' का पोस्टर लगा है. साथ में लिखा है "सुराग देने वाले को ₹50 हजार का इनाम" . 'माऊ' आयकर अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह के परिवार का पालतू तोता है. सुनील के मुताबिक करीब डेढ़ साल पहले 15 मार्च 2025 को यह तोता मेंटल एसाइलम रोड पर पेड़ से गिरा हुआ मिला था. उसके बाद सुनील कुमार सिंह ने उसे डॉक्टर को दिखाए.

Advertisement
माऊ को हाथ में लिए वकील सुनिल कुमार. (Photo: ITG)

डॉक्टर ने तोता का इलाज किया लेकिन तोते की बचने की संभावना कम थी. फिर सुनील उसे घर ले आए और परिवार के सदस्य की तरह उसका पालन पोषण करने लगे. खास बात यह है कि सुनील ने कभी उसे पिंजरे में बंद नहीं किया. तोता खुले में रहता और परिवार जहां जाता तोता उनके साथ-साथ जाता. उन्होंने उसे सदस्य की तरह पाला. लेकिन 13 जुलाई की दोपहर करीब साढ़े चार बजे अचानक वह घर से आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 4 की तरफ उड़ गया और तब से उसका कोई पता नहीं चल सका.

माऊ के उड़ने से पूरा परिवार हुआ उदास
परिवार ने तोते की पहचान के लिए उसकी चोंच और पंखों पर मौजूद काले धब्बों का भी जिक्र किया है, ताकि कोई भ्रम न रहे. सोशल मीडिया से लेकर शहर की सड़कों तक 'माऊ' की तलाश जारी है. सुनील का कहना है कि कि माऊ सिर्फ एक पालतू पक्षी नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य है. उसकी कमी से घर का हर सदस्य परेशान है. उसके उड़ जाने से पूरे परिवार की खुशियां जैसे उड़ गईं है. उन्होंने बताया कि तोता घर में सभी का नाम लेता था और आने वाले का इंट्रोडक्शन लेता था.

Advertisement

वहीं सुनिल की पत्नी ममता सिंह का कहना है कि सवेरे जब बच्चे पढ़ने बैठते थे तो वह जब तक उनके कंधे पर नहीं बैठ जाता था बच्चों को पढ़ने नहीं देता था. अब हर किसी को इंतजार है कि आखिर 'माऊ' कब अपने घर लौटेगा? खुले तौर पर कहा गया है कि अगर आपके पास भी इस तोते से जुड़ी कोई पुख्ता जानकारी है, तो आप परिवार से संपर्क कर सकते हैं. सुरक्षित वापसी या सही सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »