मुस्कान-साहिल के बाद क्या रविता और अमरदीप को भी होगी फांसी? मेरठ के 'सांप कांड' में आज फैसले की घड़ी

मेरठ में पत्नी और प्रेमी ने मिलकर अमित कश्यप की हत्या की और उसे सांप के काटने का रूप दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की बात सामने आने पर पूरी साजिश बेनकाब हो गई. अदालत ने दोनों को दोषी मान लिया है और आज उनकी सजा पर फैसला आएगा.

Advertisement
मेरठ सर्पदंश कांड: रविता और अमरदीप पर फैसले की गढ़ी (Photo- ITG) मेरठ सर्पदंश कांड: रविता और अमरदीप पर फैसले की गढ़ी (Photo- ITG)

aajtak.in

  • मेरठ ,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:12 AM IST

यूपी के मेरठ में मुस्कान और साहिल को कोर्ट द्वारा फांसी की सजा दी जा चुकी है. मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या की थी. फिर लाश के टुकड़े कर ब्लू ड्रम में भरकर सीमेंट से जाम कर दिया था. इसी तरह के एक और केस में आज सजा का ऐलान होना है. दोषी रविता और अमरदीप को फांसी होगी है उम्रकैद इसपर सभी की निगाहें टिकी हैं. रविता ने भी अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति अमित कश्यप की हत्या की थी. आइए जानते हैं पूरा मामला...  

Advertisement

अप्रैल, 2025 का है मामला

आपको बता दें कि अमित कश्यप की उनके ही घर में 12 अप्रैल 2025 को पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप ने दम घोंटकर हत्या कर दी थी. अवैध संबंध और प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने इस पूरी साजिश को अंजाम दिया था. घटना को हादसा साबित करने के लिए शव के पास जहरीला वाइपर सांप रखा गया था. 

हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से साजिश का पर्दाफाश हो गया. करीब 17 महीने से जेल में बंद इन दोनों आरोपियों को अपर जिला जज कोर्ट संख्या-12 ने 7 अक्टूबर को हत्या का दोषी करार दिया था. आज 16 अक्टूबर को अदालत दोनों दोषियों की सजा का ऐलान करेगी.

सांप से मौत का झूठा नाटक

अमित का शव मिलने के बाद पास में सांप देखकर सभी को लगा कि उसकी मौत सांप के डसने से हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सांप को डिब्बे में बंद कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Advertisement

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अमित की मौत की असली वजह दम घुटना पाई गई. इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की, जिसमें पत्नी रविता और अमरदीप का प्रेम प्रसंग उजागर हुआ.

सरकारी गवाह और अदालत का फैसला

पुलिस ने सांप लाकर देने वाले व्यक्ति को सख्ती से पूछताछ के बाद सरकारी गवाह बना लिया. अभियोजन पक्ष के मजबूत साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने 7 अक्टूबर को दोनों को दोषी माना, जिसकी सजा का फैसला आज होना है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »