VIDEO: बागपत में 'चाट युद्ध' के बाद 'केला वॉर'.... एक दर्जन केले के चक्कर में बीच सड़क चले लात-घूंसे

बागपत जिले के बरनावा कस्बे में एक दर्जन केले के मोल-भाव को लेकर बाप-बेटे और फल विक्रेताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई. सड़क पर लात-घूंसे चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने दो आरोपी फल विक्रेताओं, अकरम और वसीम, को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
बागपत में केले के मोल-भाव के चलते जमकर मारपीट (Photo- ITG) बागपत में केले के मोल-भाव के चलते जमकर मारपीट (Photo- ITG)

मनुदेव उपाध्याय

  • बागपत ,
  • 24 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:46 PM IST

Uttar Pradesh News: बागपत में कभी चाट पर पिटाई, कभी कुर्सी पर तकरार... लेकिन इस बार 'केला' बना बवाल की वजह. एक दर्जन केले खरीदने से पहले हुए मोल-भाव ने ऐसा तूल पकड़ा कि सड़क देखते ही देखते अखाड़े में बदल गई. बाप-बेटे और फल विक्रेताओं के बीच शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई. किसी राहगीर ने पूरे घटनाक्रम को मोबाइल में कैद कर लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

दरअसल, बिनौली थाना क्षेत्र के बरनावा कस्बे में केले के दाम को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया. 

जानकारी के अनुसार, बागपत के बूढ़पुर गांव निवासी राजवीर अपने बेटे आयुष के साथ बाइक से मेरठ जा रहे थे. रास्ते में दोनों बरनावा बस स्टैंड पर रुके, जहां सड़क किनारे रेहड़ी पर फल बेच रहे एक विक्रेता से उन्होंने केले का भाव पूछा. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कीमत को लेकर मोलभाव शुरू हुआ. 

बताया जा रहा है कि मोल-भाव की बात फल विक्रेता को नागवार गुजरी और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. विवाद बढ़ने पर फल विक्रेता ने अपने कुछ साथियों को भी मौके पर बुला लिया. इसके बाद बाप-बेटे के साथ जमकर मारपीट की गई. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: बागपत में चाट युद्ध के बाद 'कुर्सी-युद्ध'....अफसरों के सामने दनादन 'कुर्सीबाजी' और 'चप्पल-मार'

सड़क पर चले लात-घूंसे और धक्का-मुक्की से वहां अफरा-तफरी मच गई. घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: Baghpat Chaat Fight: आज ही के दिन बागपत में लड़ा गया था 'प्रथम चाट युद्ध', तीसरी वर्षगांठ पर लोग यूं ले रहे मजे

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद बागपत पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल दो फल विक्रेताओं अकरम व वसीम को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए मीडिया सेल के माध्यम से प्रेस नोट भी जारी किया है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »