मेरठ: यूट्यूबर शादाब जकाती पर एक्शन, ज्वेलरी शोरूम सील, चंद रोज पहले हुई थी ओपनिंग

मेरठ में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. हाल ही में खुले उनके भव्य 'जकाती ज्वेलर्स' शोरूम को आवास विकास परिषद ने सील कर दिया है. मानकों के उल्लंघन और अवैध निर्माण के चलते पूरे कॉम्प्लेक्स पर ताला जड़ दिया गया है.

Advertisement
यूट्यूबर शादाब जकाती. (File Photo: ITG) यूट्यूबर शादाब जकाती. (File Photo: ITG)

उस्मान चौधरी

  • मेरठ ,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:39 PM IST

Uttar Pradesh News: आवास विकास परिषद की टीम ने बुधवार को मेरठ के हापुड़ रोड स्थित 'ग्रैंड स्क्वेयर' कॉम्प्लेक्स को सील करने की कार्रवाई की. इस कॉम्प्लेक्स में मशहूर यूट्यूबर शादाब जकाती का नया ज्वेलरी शोरूम 'जकाती ज्वेलर्स' भी संचालित हो रहा था, जिसे टीम ने पूरी तरह बंद कर दिया. 

परिषद के अनुसार, इस कॉम्प्लेक्स का निर्माण स्वीकृत नक्शे के विपरीत किया गया है और नियमों के विरुद्ध संचालन हो रहा था. पूर्व में नोटिस दिए जाने के बावजूद सुधार न होने पर यह कदम उठाया गया. शादाब जकाती ने 28 अप्रैल को ही इस शोरूम की ओपनिंग की थी, जो अब विवादों के घेरे में है.

Advertisement

नक्शे के विपरीत निर्माण बना गले की फांस

मेरठ के हापुड़ रोड पर बने ग्रैंड स्क्वेयर कॉम्प्लेक्स के मालिक को आवास विकास परिषद द्वारा पहले ही नोटिस जारी किया गया था. अधिकारियों का कहना है कि कॉम्प्लेक्स का कुछ हिस्सा नक्शे के मानकों के खिलाफ बना है. बुधवार को जब टीम मौके पर पहुंची, तो उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए पूरे परिसर के साथ-साथ शादाब जकाती के शोरूम को भी सील कर दिया. इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध संचालन बर्दाश्त नहीं होगा.

ओपनिंग के बाद से ही विवादों में शोरूम

शादाब जकाती ने 28 अप्रैल को अपने शोरूम 'जकाती ज्वेलर्स' का उद्घाटन बड़े स्तर पर किया था. ओपनिंग के दिन भारी भीड़ जमा होने के कारण ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई थी, जिसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था. अभी शोरूम को खुले चंद दिन ही हुए थे कि अब सीलिंग की कार्रवाई ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है. फिलहाल, पूरा कॉम्प्लेक्स पुलिस और प्रशासनिक टीम की निगरानी में सील पड़ा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »