चित्रकूट जेल में होने वाली थी अब्बास की बर्थडे पार्टी, तैयारी में जुटी थी निकहत तभी बिगड़ा खेल

कहा जा रहा है कि चित्रकूट जेल के अंदर विधायक अब्बास अंसारी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया जाने वाला था. अब्बास अंसारी की तरफ से सभी कैदियों को लजीज खाना और अफसरों को गिफ्ट देने की तैयारी थी. इस बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए दो दिन पहले ही निकहत बानो पहुंची थी. सूत्रों का दावा है कि निकहत बानो की देखरेख में बर्थडे पार्टी की तैयारी चल रही थी.

Advertisement
अब्बास अंसारी और निकहत बानो (फाइल फोटो) अब्बास अंसारी और निकहत बानो (फाइल फोटो)

संतोष शर्मा

  • लखनऊ,
  • 14 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 12:33 PM IST

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जेल में बंद मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी और उनकी पत्नी निकहत बानो की सीक्रेट मीटिंग को लेकर एक और खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि 12 फरवरी को जेल के अंदर बड़ी पार्टी होने वाली थी, क्योंकि इसी दिन अब्बास अंसारी का जन्मदिन था. निकहत बानो ने बर्थडे मनाने की पूरी तैयारी कर ली थी.

Advertisement

कहा जा रहा है कि चित्रकूट जेल के अंदर विधायक अब्बास अंसारी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया जाने वाला था. अब्बास अंसारी की तरफ से सभी कैदियों को लजीज खाना और अफसरों को गिफ्ट देने की तैयारी थी. वहीं बंदी रक्षकों को पैसा देकर खुश करने की तैयारी थी. 12 फरवरी को जेल अधीक्षक के बगल वाले कमरे में अब्बास अंसारी जन्मदिन मनाते.

बर्थडे पार्टी में शामिल होते अफसर!

अब्बास अंसारी के बर्थडे में अधिकारियों के भी शामिल होने की प्लानिंग थी, लेकिन उससे पहले ही डीएम और एसपी ने छापा मार दिया और बर्थडे का जश्न नहीं हो पाया. इस बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए दो दिन पहले ही निकहत बानो पहुंची थी. सूत्रों का दावा है कि निकहत बानो की देखरेख में बर्थडे पार्टी की तैयारी चल रही थी.

Advertisement

जेलकर्मियों के मनमुटाव से खुली पोल

यह पहला मौका नहीं था, जब निकहत बानो और अब्बास अंसारी की सीक्रेट मीटिंग हुई थी. इससे पहले भी कई बार दोनों मिल चुके हैं, लेकिन महंगे गिफ्ट और घूस में मोटी रकम के झगड़े के बाद से जेल कर्मियों के बीच में ही मनमुटाव हो गया, फिर निकहत और अब्बास के मुलाकात की कहानी लखनऊ के बड़े अफसरों के कानों में पहुंचने लगी थी. 

बीते शुक्रवार को चित्रकूट जेल में निकहत बानो जैसे ही अब्बास अंसारी से मुलाकात करने पहुंची थी तभी जेल के पीसीओ से एक फोन किया गया. सूत्रों की माने तो यह फोन पुलिस के एक बड़े अफसर को किया गया. इस फोन के बाद से चित्रकूट के डीएम और एसपी को चित्रकूट जेल में प्राइवेट गाड़ी और सादे कपड़ों में छापेमारी के आदेश दिए गए. 

जेल कर्मियों में बांटे गए थे पैसे और गिफ्ट

सूत्रों की माने तो बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी चित्रकूट जेल में पहुंचते ही जेल कर्मियों को महंगे गिफ्ट और पैसे पहुंचाने लगा था. 18 नवंबर 2022 को जब नैनी जेल से अब्बास अंसारी को चित्रकूट जेल लाया गया, उसके बाद से ही चित्रकूट जेल के कर्मियों को पैसे और गिफ्ट दिए जाने लगे थे. 

Advertisement

सूत्रों का कहना है कि चित्रकूट जेल के एक अफसर को तो अब्बास अंसारी की तरफ से एक लग्जरी कार गिफ्ट भी की गई थी. नवंबर महीने में चित्रकूट जेल पहुंचते ही तमाम जेल कर्मियों की कमाई बढ़ गई. अब्बास अंसारी की निकहत से मुलाकात शुरुआती दिनों में चुपचाप तरीके से मनमाने ढंग हो रही थी. 

चित्रकूट जेल में चल रही अब्बास अंसारी की इस मनमानी में 8 जेल कर्मियों को तो सस्पेंड कर दिया गया है, लेकिन अब विभागीय जांच के बाद इन जेल कर्मियों की बर्खास्तगी करने की भी तैयारी चल रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »