UP Crime: 5 पुरुष, 6 महिला समेत 11 मोबाइल चोर गिरफ्तार, 42 महंगे फोन और 4 बाइक बरामद

फर्रुखाबाद पुलिस ने पांच पुरुष, छह महिला समेत कुल 11 मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से अलग-अलग शहरों से चुराए गए 42 महंगे मोबाइल बरामद किए हैं. ये चोर बड़े ही शातिराना तरीके से मोबाइल को मोडिफाइड कर फर्जी बिल के साथ मोबाइल दुकानदारों को बेच देते थे. 

Advertisement
पुलिस ने 11 मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार पुलिस ने 11 मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार

फिरोज़ खान

  • फर्रुखाबाद,
  • 31 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 9:56 PM IST

उत्तर प्रदेश की फर्रुखाबाद पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है, पुलिस ने पांच पुरुष, छह महिला समेत कुल 11 चोरों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 42 महंगे मोबाइल फोन चार बाइक भी बरामद की गई. बताया जा रहा है कि ये चोर दिल्ली और मध्य प्रदेश से महंगे फोन चुराकर फर्जी बिल के साथ बेच देते थे. 

बताया जा रहा है कि पुलिस ने पहले दो चोरों को पकड़ा. फिर उनके गैंग से जुड़े सभी 11 चोरों को पकड़ लिया. इनके कब्जे से अलग-अलग शहरों से चुराए गए 42 महंगे मोबाइल बरामद किए हैं. ये चोर बड़े ही शातिराना तरीके से मोबाइल को मोडिफाइड कर फर्जी बिल के साथ मोबाइल दुकानदारों को बेच देते थे. 

Advertisement

5 पुरुष, 6 महिला समेत 11 मोबाइल चोर गिरफ्तार 

गिरफ्तार चोर दिल्ली व मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. केदार निवासी इंदौर, देवी सिंह पटेल नगर दिल्ली, करन निवासी आनन्द पर्वत दिल्ली, सम्मी निवासी करौल बाग दिल्ली, अजय निवासी पटेल नगर दिल्ली, किरन, शिभा, ऊषा, सुभद्रा निवासी गण मध्य प्रदेश व अनारो निवासी दिल्ली को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मोहम्दाबाद कोतवाली में अपराध संख्या 13/24 धारा 420, 467, 468, 471व 34 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. 

पुलिस ने चोरों के पास से 42 चोरी के फोन बरामद किये

इस मामले पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक ऐसे मोबाइल चोर गैंग को गिरफ्तार किया है. जो अलग-अलग शहरों से पुराने मोबाइल फोन चुराकर उन्हें मोडिफाइड कर कूट रचित बिल बनाकर अलग-अलग शहरों में बेचते थे. इस गैंग के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, इनके पास से 42 चोरी के मोबाइल समेत चार बाइक बरामद की गईं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »