जिस युवक ने ठगे 15 लाख रुपये, महिला ने उसे माना बेटा!

एक शख्स ने महिला को इमोशन के जाल में फंसाकर कई महीने तक 15 से 80 हजार रूपये ठगे. जिसके चलते महिला कर्ज में डूब गई और बीमार हो गई. लेकिन जब महिला को सच्चाई का पता चला तो उसका रिएक्शन देख ठगी करने वाला शख्स हैरान रह गया. महिला ने उस युवक को अपना बेटा मान लिया.

Advertisement
युवक ने महिला से ठग लिए 15 लाख से अधिक (सांकेतिक फोटो- Getty) युवक ने महिला से ठग लिए 15 लाख से अधिक (सांकेतिक फोटो- Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 11 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 10:54 AM IST

एक शख्स ने खुद को सेना का जवान बताकर बुजुर्ग महिला से 15 लाख रूपये की ठगी की. उसने महिला को भावनाओं के जाल में फंसाकर कई महीने तक 15 से 80 हजार रूपये ऐंठे. जिसके चलते महिला कर्ज में डूब गई और मानसिक रोग का शिकार हो गई. हालांकि, जब महिला को उसकी सच्चाई का पता चला तो उसने ऐसा रिएक्शन दिया, जिसे देख ठगी करने वाला शख्स हैरान रह गया. 

Advertisement

शख्स ने खुद इस बात का खुलासा 'द मिरर' से बातचीत में किया है. इस शख्स का नाम क्रिस बामीबेली है. वह नाइजीरिया के एक विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा था. लेकिन पैसे कमाने की चाहत में उसने ठगी करना शुरू कर दिया. इसके लिए उसने डेटिंग ऐप्स का सहारा लिया.

क्रिस डेटिंग ऐप्स पर अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी आदि देशों की सिंगल वुमन को टारगेट करता था. उन्हें अपने जाल में फंसाता और फिर पैसे ऐंठ कर गायब हो जाता. इसी कड़ी में उसने लौरा नाम की अमेरिकी बुजुर्ग महिला को भी अपना शिकार बनाया.   

क्रिस ने खुद को अमेरिकी सैनिक बताकर लौरा का भरोसा जीता. क्रिस ने इसके लिए सोशल मीडिया से किसी दूसरे सैनिक की फोटोज चुराईं और उन्हें अपनी प्रोफ़ाइल में इस्तेमाल किया. उसने लौरा को अपनी तमाम दिक्कतों के बारे में बताया. जब उसे यकीन हो गया तो अपने खाते में लौरा से करीब 15 लाख रुपये किश्तों मे मंगवा लिए. 

Advertisement

क्रिस बामीबेलीने बताया कि लौरा उसके बनाए जाल में फंस गई थी. जिसके बाद उसने तरह-तरह के बहाने बनाकर उससे पैसे मांगने शुरू कर दिए. लौरा करीब 15 से 18  हजार रुपये हर महीने क्रिस को भेजती थी. उसे लग रहा था कि वो अपने बॉयफ्रेंड को पैसे भेज रही है, जो सच में सेना में है.

लौरा से ठगी करने के लिए क्रिस ने कभी कहा कि उसका एटीएम नहीं काम कर रहा है, तो कभी कहा कि किराए और अन्य खर्च के लिए पैसे नहीं बचे है. उसकी इन्हीं सब बातों में लौरा फंसती चलती गई. लेकिन जब उसने करीब 15 लाख क्रिस के खाते में ट्रांसफर कर दिए तो उसका धैर्य जवाब दे गया. वह कर्ज में भी डूब गई थी. हालात ऐसे हुए कि लौरा मानसिक रोग का शिकार हो गईं.

जब लौरा की हालत के बारे में क्रिस को पता चला तो उसका दिल बदल गया. उसने लौरा को सच्चाई बता दी और पैसे लौटाने का वादा किया. बदले में लौरा का जवाब सुनकर वो हैरान रह गया. क्रिस ने कहा कि मुझे आश्चर्य हुआ कि लौरा ने मुझे ब्लॉक नहीं किया. उसने मुझे एक बेटे की तरह अपनाया. महिला ने कहा मैंने तुम्हें माफ कर दिया. 

Advertisement

क्रिस का कहना है कि वह बहुत बड़ी संकट से गुजर रहा है. अब वो धोखाधड़ी को छोड़कर ईमानदारी का जीवन जीना चाहता है. क्रिस ने कहा कि मैं दोषी हूं. मैने अपराध किया है. यह पहली बार है कि मैंने इतनी बड़ी रकम ठगी. मेरी वजह से महिला कर्ज में डूब गई. अब सबकुछ ठीक करना है. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »