8 बच्चों के बाद खुला पति की दूसरी शादी का राज, पत्नी ने ऐसे सिखाया सबक

कपल के पांच बेटे और तीन बेटी हैं. महिला का कहना है कि वो अमीर परिवार से आती है. वो 23 साल की उम्र में इस शख्स से ऑनलाइन मिली थी. इसके बाद उसने शख्स से शादी कर ली.

Advertisement
महिला ने अपने पति के खिलाफ मुकदमा किया (प्रतीकात्मक तस्वीर- Pexels) महिला ने अपने पति के खिलाफ मुकदमा किया (प्रतीकात्मक तस्वीर- Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 9:03 PM IST

एक 33 साल की महिला के पौरों तले उस वक्त जमीन खिसक गई, जब उसे पता चला कि उसके पति की एक और पत्नी है. महिला के 8 बच्चे हैं. उसका पति 61 साल का है. उसने धोखा मिलने के बाद मुआवजे के तौर पर 200 मिलियन युआन (करीब 200 करोड़ रुपये) मांगे हैं. इस मामले की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. दोनों की शादी को 10 साल हो गए थे.

Advertisement

मामला चीन के सिचुआन प्रांत का है. इनके पांच बेटे और तीन बेटी हैं. महिला का कहना है कि वो अमीर परिवार से आती है. वो 23 साल की उम्र में इस शख्स से ऑनलाइन मिली थी.साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों के बीच रिश्ता शुरू हो गया.

महिला कहती है, 'उसने खुद को सिंगल बताया था, तो हमारा रिश्ता वैध हुआ.' एक वीडियो में महिला सर्टिफिकेट दिखाते हुए कहती है कि उसकी शादी 2015 में हुई थी. दोनों ने 10 बच्चे पैदा करने का विचार किया.

महिला से उसके पति ने कहा कि इनमें से कम से कम एक बच्चा सफल जरूर होगा. इसके बाद महिला ने वीडियो में ही वो सर्टिफिकेट भी दिखाए, जिनमें कहा गया कि बच्चों का जन्म अमेरिका में सरोगेट मदर के जरिए हुआ है.

Advertisement

इसके लिए 10 मिलियन युआन (करीब 11 करोड़ रुपये) का खर्च आया. हालांकि बीते साल महिला को तब झटका लगा, जब उसे पता चला कि जिस आदमी को वो अपना पति कहती है, उसी ने उस पर मुकदमा कर दिया. उसने दिया सभी पैसा और संपत्ति वापस मांगीं.

महिला को दूसरा झटका उस वक्त लगा जब उसे पता चला कि उसके पति की एक और पत्नी है. वो विदेश में रहने चला गया था. महिला ने अब अपने पति और उसके परिवार पर मुकदमा कर 28,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 23 लाख रुपये) प्रति माह मांगे हैं.

उसने कहा है कि ये पैसा उसे बच्चों की देखभाल के लिए चाहिए. महिला के मुकदमे के जवाब में उसके ससुराल वालों ने कहा है कि वो सभी बच्चों को खुद पालने को तैयार हैं. अगर बात नहीं मानी, तो कानून का सहारा लेंगें.

अब महिला का कहना है कि वो अपने बच्चे किसी और को नहीं सौंप सकती. इसके बाद उसने मैंटेनेंस के तौर पर 200 करोड़ रुपये की मांग की है. इस मामले में बीते साल अक्टूबर में सुनवाई शुरू हुई थी. केस अभी चल ही रहा है. इस कहानी ने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement