पानी की टंकी में लगाना है अलार्म? सिर्फ 20 रुपये में ऐसे बना सकते हैं

पानी की टंकी का अलार्म बनाने का एक सस्ता जुगाड़ सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहता है कि कैसे 20 रुपये में यह बन जाता है. इस वायरल जुगाड़ में दावा किया जाता है कि कैसे सिर्फ पुराने मोबाइल चार्जर और 20 रुपये के बाइक इंडीकेटर के बजर से यह अलार्म बन जाता है.

Advertisement
पानी की टंकी में इस जुगाड़ से बन सकता है अलार्म (Photo - AI Generated) पानी की टंकी में इस जुगाड़ से बन सकता है अलार्म (Photo - AI Generated)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:15 PM IST

घर की छत पर रखी पानी की टंकी भर जाती है और किसी को पता ही नहीं चलता. जब तक नजर पड़ती है, तब तक पानी टंकी से बहकर नीचे गिरने लगता है. इससे पानी की बर्बादी तो होती ही है, कई बार छत पर भी पानी जमा होने लगता है. 

अगर आपके घर में भी ऐसी परेशानी होती है, तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक जुगाड़ आपके काम आ सकता है. दावा किया जा रहा है कि पुराने मोबाइल चार्जर और बाइक के इंडिकेटर बजर की मदद से सिर्फ 20 रुपये में पानी की टंकी के लिए अलार्म बनाया जा सकता है.

Advertisement

इस जुगाड़ की खास बात यह है कि इसमें घर में बेकार पड़े कुछ पुराने सामान का इस्तेमाल करने का आइडिया दिया जाता है. लेकिन इसे बनाने से पहले यह समझना जरूरी है कि यह सिस्टम काम कैसे करता है और इसे सुरक्षित तरीके से कैसे बनाया जा सकता है.

अलार्म बनाने के लिए एक 5V का पुराना मोबाइल चार्जर, बाइक का इंडिकेटर बजर जो  20 से 30 रुपये में मिल जाता है और दो लंबी तांबे की तार की जरूरत होती है. पुराने मोबाइल चार्जर की लाल और काली यानी पॉजिटिव और नेगेटिव वायर बाहर निकाल निकाल लिया जाता है. 

अब बाइक के इंडिकेटर बजर में भी दो तारें होती हैं. इसमें जो लाल वाली तार है उसे चार्जर की लाल तार से जोड़ दिया जाता है. फिर चार्जर की एक बची तार और बजर की एक बची तार में दो लंबे तार जोड़कर पानी की टंकी के अंदर ऊपरी लेवल पर फिक्स कर दिया जाता है. सभी जोड़ को टेप चिपका कवर कर लिया जाता है. फिर चार्जर को बोर्ड में कनेक्ट कर लिया जाता है. इस जुगाड़ में दावा किया जाता है कि जैसे ही टंकी में पानी ऊपरी लेवल पर पहुंचता है और तार में टच करता है तो नीचे चार्जर से फिक्स बजर बजने लगता है. 

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल ऐसे जुगाड़ में पुराने मोबाइल चार्जर को बिजली की सप्लाई और बाइक के इंडिकेटर बजर को आवाज करने वाले हिस्से के तौर पर इस्तेमाल करने की बात कही जाती है. हालांकि, हर चार्जर और हर बजर एक जैसे नहीं होते. इसलिए सिर्फ तार जोड़ देने से अलार्म काम करने लगेगा, यह जरूरी नहीं है.

किन चीजों की पड़ सकती है जरूरत?
ऐसा अलार्म बनाने के लिए पानी के स्तर का पता लगाने वाला सेंसर, बजर, उपयुक्त कम वोल्टेज वाली डीसी सप्लाई, कनेक्शन के तार और जरूरत के हिसाब से एक स्विचिंग सर्किट चाहिए हो सकता है. पुराने मोबाइल चार्जर का इस्तेमाल तभी किया जाना चाहिए, जब उसकी आउटपुट रेटिंग और सर्किट की जरूरत आपस में मेल खाती हो.

यह भी पढ़ें: क्या होता है पेडेस्टल? जिसे पानी की टंकी के साथ लगाने की सलाह देते हैं प्लंबर

यहां एक जरूरी बात समझ लें. मोबाइल चार्जर को सीधे पानी के संपर्क में लाना या उसके खुले तार टंकी में डाल देना खतरनाक हो सकता है. पानी, बिजली और खराब इंसुलेशन का मेल करंट लगने का जोखिम पैदा कर सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »