पानी की टंकी को छत पर इंस्टॉल करते वक्त प्लंबर इसमें पैडेस्टल लगाने की सलाह देते हैं. ऐसे में ये समझना जरूरी है कि यह पेडेस्टल होता क्या है और इसके क्या फायदे हैं. दरअसल, टंकी की लंबी उम्र और रख- रखाव के लिए पेडेस्टल एक जरूरी चीज है.
पानी की टंकी के नीचे या साथ लगाया जाने वाले स्टैंड को पेडेस्टल कहा जाता है. आसान शब्दों में कहें तो सीधे छत यानी फर्श पर रखने की बजाया टंकी को एक स्टैंड या प्लेटफॉर्म पर रखना चाहिए. इसी स्टैंड या प्लेटफॉर्म को पेडेस्टल कहा जाता है. जिस पर टंकी को सुरक्षित रखा जाता है. यह सीमेंट-कंक्रीट, मेटल या भारी-ड्यूटी प्लास्टिक यानी PVC का बना हो सकता है.
टंकी को सीधे छत के फर्श पर रखने से वहां पानी जमा होने लगता है. इससे छत पर सीलन और फंगस की समस्या हो सकती है. पेडेस्टल टंकी को फर्श से ऊपर रखता है, इससे नीचे हवा बनी रहती है और पानी आसानी से सूख जाता है.
सीधे फर्श पर रहने से पानी के वजन और नमी के कारण छत का प्लास्टर या स्लैब कमजोर हो सकता है. पेडेस्टल वजन को एक समान रूप से बांटने में मदद करता है. टंकी को थोड़ी ऊंचाई पर रखने से ग्रेविटी के कारण घर के नलों में पानी का प्रेशर बेहतर मिलता है.
कितने का आता है पेडेस्टल
पेडेस्टल के इस्तेमाल से टंकी के नीचे का हिस्सा सूखा और साफ रहता है. इस वजह से टंकी के आसपास कचरा, काई या पौधे नहीं उगते हैं. इसलिए प्लंबर हमेशा छत पर टंकी लगाने से पहले पेडेस्टल लगाने को कहता है.
यह भी पढ़ें: पानी की टंकी में कितना जरूरी है एयर पाइप? नल का प्रेशर हो जाएगा डबल
जिस पेडेस्टल पर पानी की टंकी रखते हैं, उसकी कीमत भी कोई खास नहीं होती है. ऐसा नहीं है कि टंकी रखने के लिए पेडेस्टल खऱीदना महंगा पड़ जाए. पेडेस्टल की कीमत 1000 रुपये से शुरू होकर 4000 रुपये तक होती है. कीमत अक्सर पेडेस्टल की क्वालिटी पर निर्भर करता है.
aajtak.in