'अभी हम India हो गया', 4 साल की ट्विंकल का फिर एक वीडियो वायरल

'मुझे चाइनीज़ मत बोलो, मैं इंडियन हूं' कहकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई अरुणाचल प्रदेश की नन्ही बच्ची ट्विंकल का एक और नया वीडियो सामने आया है. इस बार टिंकल बेहद खुश नजर आ रही हैं और इंटरनेट पर मिले प्यार के लिए लोगों को धन्यवाद देती दिखाई दे रही हैं.

Advertisement
इस वायरल बच्ची को इंटरनेट से भरपूर प्यार मिल रहा है (Photo:Insta/@karga_tinkle_gongo) इस वायरल बच्ची को इंटरनेट से भरपूर प्यार मिल रहा है (Photo:Insta/@karga_tinkle_gongo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:59 PM IST

अगर आप इंस्टाग्राम पर थोड़ा भी वक्त बिताते होंगे तो आपकी नजर उस मासूम बच्ची के वीडियो पर जरूर पड़ी होगी. अरुणाचल प्रदेश की इस नन्ही बच्ची को शिकायत थी कि लोग उसे चीनी कहते हैं, जबकि वह इंडियन है. बच्ची की यह शिकायत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और हजारों लोग इस मासूम के समर्थन में खड़े हो गए.

Advertisement

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर की रहने वाली करीब 4 साल की कार्गा ट्विंकल की अब यह शिकायत खत्म हो गई है. ट्विंकल अब नए वीडियो में बेहद खुश नजर आ रही हैं.

उनकी मां उन्हें बताती हैं कि अब हर कोई उन्हें 'इंडिया की बेबी' कह रहा है. इस पर बच्ची मुस्कुराते हुए कहती हैं, 'अभी हम इंडिया हो गया.' फिर कैमरे की तरफ देखकर वह कहती हैं, 'थैंक यू, आप सबको.'

देखें वीडियो

वायरल होने से कुछ दिन पहले इस बच्ची का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उसने बताया था कि लोग उसे चाइनीज कहते हैं. इन सभी को जवाब देते हुए  ने एक वीडियो बनाया और बताया कि लोग उसे चाइनीज कहकर कहां गलती कर रहे हैं. देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया.

'भारत विविधताओं का देश है'

Advertisement

इस वीडियो को लाखों व्यूज मिले और हजारों भारतीय इस मासूम से माफी मांगते हुए दिखे. किसी ने कमेंट करते हुए लिखा कि सही मायने में तुम ही इंडियन हो. वहीं एक यूजर ने लिखा कि भारत विविधताओं का देश है, जहां अलग-अलग धर्म, जाति, भाषा और शक्ल-सूरत के लोग रहते हैं. भारत की यही विविधता उसकी पहचान है. जिन्हें पूर्वोत्तर के लोग चाइनीज दिखते हैं, असल में उनकी सोच ही भारतीय विविधता को नहीं समझती.

अब नए वीडियो में बच्ची का खुश अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. जो सवाल कुछ दिन पहले उसे दुखी कर गया था, अब उसी के बाद इंटरनेट से मिले प्यार ने उसके चेहरे पर मुस्कान ला दी है. वायरल वीडियो के बाद उसके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या भी 82 हजार से ज्यादा हो गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »