विदिशा: झरने पर नहाते समय काई से फ‍िसले, गहरे कुंड में गिरे 5 दोस्त, 3 की दर्दनाक मौत

एमपी के व‍िद‍िशा ज‍िले में हलाली डेम के पास कुंड में लगभग 100 फीट ऊपर से नीचे गिरने पर 3 दोस्तों की मौत हो गई. 5 घंटे की मशक्कत के बाद तीनों शवों को न‍िकाल ल‍िया गया.

Advertisement
व‍िद‍िशा ज‍िले के हलाली डेम में डूबे तीन दोस्त. व‍िद‍िशा ज‍िले के हलाली डेम में डूबे तीन दोस्त.

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल ,
  • 13 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 1:25 PM IST
  • पानी में पिकनिक मनाना पड़ा महंगा
  • भोपाल से पिकनिक मनाने आए 5 दोस्तों में से 3 की पानी में डूबने से मौत
  • 5 घंटे की मशक्कत के बाद निकले तीनों शव

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. रविवार को यहां भोपाल से कुछ दोस्त पिकनिक मनाने आए थे. इसी दौरान झरने के कुंड में डूबने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई.

घटना करारिया थानाक्षेत्र के मिनी पचमढ़ी नाम से प्रसिद्ध झरने की है. रविवार को यहां भोपाल से पांच दोस्त पिकनिक मनाने आए. झरने में नहाने लगे. इस दौरान वो कुंड में डूब गए. इनमें से तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि 2 को बचा लिया गया.

Advertisement

तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए विदिशा के जिला अस्पताल लाया गया. अस्पताल में ही मृतकों के परिजन पहुंचे. एक के परिजन धक्का देकर वारदात को अंजाम देने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

झरने के कुंड में डूबने से तीन की मौत.

दरअसल, भोपाल के 5 युवक जो आपस में दोस्त बताए जाते हैं, विदिशा ज‍िले के हलाली डेम के पास मिनी पचमढ़ी वाटरफॉल के कुंड में नहा रहे थे. करीब 100 फ़ीट की ऊंचाई से यहां तेज बहाव से पानी आता है. ये लोग कुंड के ऊपरी हिस्से में नहा रहे थे. नहाते समय काई से इनका पैर फिसल गया. इन 5 युवको में से 3 की मौत हो गई. वहीं, 2 युवकों को बचा लिया गया.

काई से पैर फ‍िसला तो 5 दोस्त झरने के कुंड में ग‍िरे  

Advertisement

करारिया थाने की टीआई अरुणा सिंह के मुताबिक अशोका गार्डन भोपाल निवासी अमित पटेल उम्र 17 वर्ष, अभय शर्मा उम्र 19 वर्ष और मोहित शर्मा मिनी पचमढ़ी के पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक पार्टी मनाने रविवार को सुबह साढ़े 6 बजे पहुंचे थे. करीब 100 फ़ीट ऊंचाई के बहाव से बह रहे झरने के कुंड के ऊपरी हिस्से में नहाते समय काई पर से पैर फिसल जाने से 3 की मौत हो गई है. यह सारे युवक आपस में दोस्त थे जो झरने के गहरे कुंड में समा गए.

हलाली डेम का झरना.

वहीं, मृतक अमित पटेल के परिजन विदिशा के जिला अस्पताल में पहुंचे. उनका कहना है क‍ि अमित ने यह नहीं बताया था कि वह कहां जा रहा है. यह बिना बताए अपने दोस्तों के साथ यहां आया था. यहां से सूचना के बाद ही हमें पता चला है कि ऐसा हादसा हो चुका है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »