अक्ल है नहीं, नकल ही करेंगे पाकिस्तानी...! अंग्रेजी पोस्ट पर कैसे घिर गए शहबाज शरीफ

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की X पोस्ट में ड्राफ्ट टैग दिखने के बाद सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है. यह पोस्ट डोनाल्ड ट्रंप के सीज फायर बयान से पहले शेयर की गई थी. एडिट हिस्ट्री में ड्राफ्ट दिखने से यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह मैसेज कहीं और से तैयार होकर आया था. 

Advertisement
कुछ यूजर्स इसे तकनीकी गलती भी बता रहे हैं. ( Photo: Instagram/ @@thebilal_a) कुछ यूजर्स इसे तकनीकी गलती भी बता रहे हैं. ( Photo: Instagram/ @@thebilal_a)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:33 AM IST

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की एक पोस्ट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. यह मामला तब सामने आया, जब उनकी X (पूर्व ट्विटर) पोस्ट की एडिट हिस्ट्री में 'Draft' शब्द दिखाई दिया. इसके बाद यूजर्स ने इस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. दरअसल, यह पोस्ट उस समय शेयर की गई थी जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच दो हफ्ते के सीजफायर का सुझाव दिया था. इससे पहले शहबाज शरीफ ने भी एक पोस्ट के जरिए अपील की थी कि इस संघर्ष को बातचीत और कूटनीति के माध्यम से खत्म किया जाए.

Advertisement

अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा था कि मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ सकते हैं. उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप से अपील की कि इस प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए दो हफ्ते का समय दिया जाए. साथ ही, उन्होंने ईरान से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अस्थायी रूप से खोलने का भी अनुरोध किया, ताकि हालात सामान्य हो सके.

हालांकि, विवाद तब शुरू हुआ जब कुछ यूजर्स ने पोस्ट की एडिट हिस्ट्री को खंगाला. वहां उन्हें पोस्ट का एक पुराना वर्जन मिला, जिसमें “Draft - Pakistan PM’s Message on X” लिखा हुआ था. बताया जा रहा है कि यह वर्जन फाइनल पोस्ट से महज एक मिनट पहले का था. इसके बाद सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई. कुछ लोगों का कहना है कि यह मैसेज पहले से तैयार किया गया था. वहीं, कुछ यूजर्स इसे महज एक तकनीकी गलती मान रहे हैं. फिलहाल इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन यह घटना दिखाती है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर छोटी सी चूक भी बड़े विवाद का कारण बन सकती है.

Advertisement

@Ashish10212360 आशीष नाम के यूजर ने लिखा- अक्ल है नहीं नकल करेंगे.

X पर अश्विनी नाम के यूजर ने लिखा-LOL... हाहाहा... पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने व्हाइट हाउस से मिले निर्देशों को हूबहू कॉपी-पेस्ट कर दिया, जबकि वे अभी भी "ड्राफ्ट" के रूप में  दिख रहे थे.

मुकेश माथुर ने लिखा- शहबाज शरीफ ने सीज फायर प्रस्ताव पर अपने ट्वीट को एडिट किया , और अब यह बात सामने आ गई है कि यह अमेरिका द्वारा भेजा गया मैसेज था जिसे शहबाज शरीफ को कॉपी-पेस्ट करना था. क्या एडिट किया गया था? 

आदित्य प्रताप सिंह ने लिखा- ऐसा लगता है कि यह ड्राफ्ट अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से आया है. इससे पहले की पोस्टों में 5. अमेरिकी हाई-प्रोफाइल का जिक्र है, लेकिन एक भी ईरानी या पाकिस्तानी प्रोफाइल का नहीं.

अली मुस्तफा ने लिखा- व्हाइट हाउस से कॉपी-पेस्ट किया गया यह ड्राफ्ट कठपुतली प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के पूरे दावे को ध्वस्त कर देता है. उनकी टीम ने दुष्प्रचार की चाल में फंसी एक बड़ी शर्मिंदगी को उनसे छीन लिया है! 

बाड़मेर अपडेट ने लिखा-पड़ोसी देश पाकिस्तान ने युद्ध रोकने का श्रेय लिया, लेकिन उसे एक बड़ी शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ी. रात में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक ट्वीट सामने आया, जिसकी पहली पंक्ति में लिखा था: ड्राफ्ट - X सब्जेक्ट पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का मैसेज. अब सवाल उठता है: क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह ड्राफ्ट पाकिस्तान को भेजा था? हालांकि, बाद में उस ट्वीट को एडिट कर दिया गया, लेकिन उसे देखकर लगता है कि पाकिस्तान की ओर से कोई और ही नेतृत्व कर रहा था.

Advertisement


रूपा मूर्ति ने लिखा-मैं भी सोच रही थी, 'पाकिस्तानी ने इतनी अच्छी अंग्रेजी कैसे लिखी?' फिर मैंने वह हिस्सा पढ़ा जिसमें लिखा था, ' ड्राफ्ट - पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का X पर संदेश,' और मुझे एहसास हुआ कि इसे व्हाइट हाउस में किसी ने तैयार किया था, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ ने बस इसे कॉपी-पेस्ट कर दिया था.

अशर खान ने लिखा- भाई इतनी भी क्या मजबूरी.. पीएम ऑफिस से ड्राफ्ट जाता पाकिस्तान के पीएम को लिखना जरूरी था.. आप को घर में बच्चे अब्बू कहते हैं या पाकिस्तान वाले अब्बू ??

आरयन्श ने लिखा- जिस तरह शहबाज शरीफ को व्हाइट हाउस से निर्देश मिले ( ड्राफ्ट - पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का X विषय पर संदेश), उससे ऐसा लगता है कि अमेरिका ने पाकिस्तान में पहले से ही अपना हमजा अली मजारी तैयार कर रखा है.

सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो गए हैं और लोग इस पर तरह -तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोग इसे गंभीर मुद्दा मान रहे हैं और पारदर्शिता पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे ज्यादा तूल न देने की बात कह रहे हैं. हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक पाकिस्तान सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. लेकिन इस घटना ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि सोशल मीडिया पर की गई छोटी-सी गलती भी बड़े विवाद का कारण बन सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement