UP: रोड किनारे बने पानी के गड्ढे में गिरी स्कूल वैन, स्कूली बच्चों में मची चीख-पुकार

तेज रफ्तार से दौड़ती एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में गिरी तो बच्चों में चीख-पुकार मच गई. 11 स्कूली बच्चों से भरी स्कूल वैन इस हादसे का शिकार हुई. यह हादसा यूपी के आगरा ज‍िले में हुआ.

Advertisement
गहरे गड्ढे में गिरी स्कूल बच्चों से भरी स्कूल वैन. गहरे गड्ढे में गिरी स्कूल बच्चों से भरी स्कूल वैन.

aajtak.in

  • आगरा ,
  • 26 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 2:16 PM IST
  • गहरे गड्ढे में गिरी स्कूल बच्चों से भरी स्कूल वैन
  • स्कूल वैन में सवार थे 11 स्कूली बच्चे
  • सभी बच्चों को सकुशल निकाला गया बाहर

यूपी में आगरा से करीब 45 किलोमीटर दूर फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. 11 स्कूली बच्चों से भरी स्कूल वैन हादसे का शिकार हो गई.

सड़क पर दौड़ती तेज रफ्तार स्कूल वैन अचानक अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में गिर गई. हादसे के बाद बस में बैठे स्कूली बच्चों में चीख-पुकार मच गई. चीख-पुकार की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. 

Advertisement
मौके पर जमा लोगों की भीड़.

हादसे में फंसे बच्चों को सुरक्षि‍त बचाया गया  

स्थानीय लोगों से सूचना पुलिस पर पहुंची तो पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंच गई. बगैर समय गंवाए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर गड्ढे में फंसे बच्चों को बाहर निकाला गया. हादसे में फंसे सभी स्कूली बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया. 

बच्चों को सुरक्ष‍ित रूप से बचाया गया.

हादसे के बाद स्कूली बच्चों के चेहरे पर भारी दहशत नजर आई. बताया जा रहा है कि वैन में सवार सभी स्कूली छात्र एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं. सभी बच्चे सुबह वैन से स्कूल जा रहे थे और रास्ते में हादसा हो गया.

एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता का कहना है कि सभी बच्चों को सकुशल बचा लिया गया है. हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है.

Advertisement

इनपुट- आगरा से अरव‍िंद शर्मा की र‍िपोर्ट 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »