प्रेग्नेंट महिला ने शेयर की ऐब्स वाली फोटो, हुई वायरल

फिटनेस स्‍पेशलिस्‍ट एक महिला की प्रेग्नेंसी की फोटो, सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. इस फोटो को महिला ने खुद शेयर किया था. असल में यह फोटो तब की है जब महिला की प्रेग्नेंसी का 6ठा महीना चल रहा था. महिला के 6ठे महीने के दौरान भी उनका बेबी बंप फोटो में नहीं दिखता है.

Advertisement
फिटनेस स्‍पेशलिस्‍ट डानी लेवी (Credit: Danni Levy/ Instagram) फिटनेस स्‍पेशलिस्‍ट डानी लेवी (Credit: Danni Levy/ Instagram)

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली ,
  • 29 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 4:28 PM IST

फिटनेस स्‍पेशलिस्‍ट एक महिला की फोटो, सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. यह फोटो तब की है जब महिला की प्रेग्नेंसी का 6ठा महीना चल रहा था. महिला के 6ठे महीने के दौरान भी उनका बेबी बंप फोटो में नहीं दिखता है.

फिटनेस स्‍पेशलिस्‍ट महिला का नाम डानी लेवी (Danni Levy) है. डानी ने बताया कि वह फिटनेस पर काफी काम करती हैं. उन्होंने 6 पैक एब्‍स के फोटो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं. उन्होंने कहा कि प्रेग्‍नेंट होने के बावजूद वह जिम में कसरत करती हैं.

Advertisement

इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर डानी अपनी प्रेग्‍नेंसी को डॉक्‍यूमेंट भी कर रही हैं. उनके एक लाख से ज्‍यादा फॉलोअर्स हैं. इंस्‍टाग्राम पर उन्‍होंने सप्‍ताह दर सप्‍ताह प्रेग्‍नेंसी के फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं. 

डानी की प्‍लानिंग है कि वह बच्‍चे के जन्‍म होने से एक सप्‍ताह पहले तक एक्‍सरसाइज करती रहें. डानी एसेक्‍स (ब्रिटेन) की रहने वाली हैं. लेकिन, वर्तमान में वह मारबेला (स्‍पेन) में मंगेतर रिच (34) के साथ रह रही हैं. 

सातवें सप्‍ताह में हुआ प्रेग्‍नेंसी का अहसास!
डानी ने बताया कि उन्हें अचानक सातवें सप्‍ताह में अहसास हुआ कि वह प्रेग्‍नेंट हैं. वह लॉस एंजेलिस से घर वापसी कर रही थीं, इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हुई.

घर जाकर उन्‍होंने खुद को चेक किया, इसके बाद प्रेग्‍नेंट होने की पुष्टि हुई. प्रेग्‍नेंसी की जानकारी होने के बाद वह खुश भी हुईं, साथ ही वह डर भी गई थीं. डानी ने कहा कि उन्‍हें अचानक लगा कि बेबी बंप नजर आने लगेगा. 

Advertisement

प्रेग्‍नेंसी के इतने सप्‍ताह बीतने के बावजूद वह सप्‍ताह में तीन से चार बार 40 मिनट तक दौड़ती हैं. वहीं वह डाइट का भी खास ध्‍यान रखती हैं. डानी ने बताया कि कई बार हम अपनी सेहत को लेकर टालमटोली करते रहते हैं. लेकिन आप अपनी बॉडी से खुश नहीं हैं तो फिर आप अपने दिमाग से भी कभी खुश नहीं रह सकते हैं.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »