सोशल मीडिया पर 21 लाख फॉलोअर्स... सरपंच चुनाव में मिले 33 वोट! चर्चा में है ये शख्स

राजस्थान पंचायत चुनाव में एक शख्स को 33 वोट मिले हैं, जबकि सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम, फेसबुक को मिलाकर उनके 21 लाख फॉलोअर्स हैं.

Advertisement
राजस्थान पंचायत चुनाव में ओमप्रकाश बिश्नोई को 33 वोट मिले हैं. (Photo: Insta/Omprakash) राजस्थान पंचायत चुनाव में ओमप्रकाश बिश्नोई को 33 वोट मिले हैं. (Photo: Insta/Omprakash)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:34 PM IST

राजस्थान पंचायत चुनाव के पहले चरण में कई जिलों के सरपंच चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं. लेकिन, सबसे ज्यादा चर्चा एक ऐसे उम्मीदवार की है, जिन्हें जो सोशल मीडिया पर स्टार हैं, लेकिन चुनावों में उन्हें जनता का साथ नहीं मिला. ये शख्स राजस्थान के फलौदी के रहने वाले हैं. खास बात ये है कि सोशल मीडिया पर उनके 21 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, लेकिन उन्हें चुनाव में सिर्फ 33 ही वोट मिले. लाखों में फॉलोअर्स होने के बाद भी 33 वोट मिलने की वजह से उनकी काफी चर्चा हो रही है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर जिस शख्स की बात हो रही है, उनका नाम है ओमप्रकाश बिश्नोई. आपने भी सोशल मीडिया पर उनके वीडियो देखे होंगे, जिसमें वो काफी ज्यादा घी के साथ खाना खाते नजर आते हैं. उनके देसी अंदाज में खाना खाने के वीडियो काफी वायरल होते हैं. अब वो सरपंच चुनाव की वजह से चर्चा में है, जिन्होंने फलौदी के इंद्रों की ढाणी-2 पंचायत से चुनाव लड़ा था, लेकिन जब नतीजे जारी हुए तो उन्हें 33 वोट मिले. पंचायत में कुल 1600 वोट थे.

उन्होंने आजतक डॉट इन को बताया कि वो लंबे समय से धार्मिक कार्य करवा रहे हैं और बड़ी संख्या में गायों की सेवा कर रहे हैं. उन्होंने बताया, 'कई सालों तक गायों की सेवा करने के बाद मैंने सोचा कि अब जनता की भी सेवा करनी चाहिए और जनता की सेवा करने के लिए मैंने सरपंच का चुनाव लड़ा. लेकिन, इस बार लोगों का साथ नहीं मिल सका.' 

Advertisement

उन्होंने अपने चुनाव को लेकर कहा, 'मैंने पहले से सेवा करता था, फिर चुनावों में मैं हर मतदाता से मिला, उनतक पहुंचा. इस दौरान मैंने लोगों को देसी घी का खाना खिलाया, भंडारा चलाया, लेकिन मतपेटी में मुझे सिर्फ 33 ही वोट मिले. जब लोगों से मिलता था तो लोग कहते थे कि हम सभी लोग आपके साथ हैं, लेकिन रिजल्ट कुछ और सामने आए हैं. 40 वोट तो नोटा को ही मिल गए, लेकिन मुझे 33 ही वोट मिले. मेरी पंचायत में 4 लोग खड़े हुए थे. 33 वोट में 11 वोट तो मेरे परिवार के ही हैं, इसके अलावा 20-22 वोट मेरे कुछ दोस्तों ने दिए हैं.'

अपनी हार का कारण बताते हुए ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया, 'ये सब नशे की वजह से हुआ है. मैं हमेशा नशे के विरोध में रहा हूं, इसलिए मैंने शराब नहीं बांटी. लेकिन, हमारे देश में लोग आज भी इन सभी के आधार पर वोट देते हैं. अभी दुनिया काफी आगे बढ़ गए हैं, लेकिन भारत में अभी पुरानी सोच है. इसी वजह से शायद मुझे हार का सामना करना पड़ा.' उन्होंने चुनाव में भी नशामुक्ति को अपना मुद्दा बनाया था. 

अगर इंस्टाग्राम पर देखें तो उनके 1.4 मिलियन यानी 14 लाख फॉलोअर्स हैं, जबकि 2.32 लाख फॉलोअर्स फेसबुक पर हैं. इसके अलावा उनके यूट्यूब पर 5 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »