नोट बंदी के साइड इफेक्ट्स: पिता ने बेटी की सगाई पर लड़के को शगुन के तौर पर दिया ₹21000 का चेक

पूरे देश में नोट बंदी की वजह से लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं और इस सीजन में शादियों भी खूब हो रही हैं. एेसे में कई लोग समझदारी का परिचय दे रहे हैं और ऐसा ही हुआ एक सगाई एक दौरान जहां लड़के को शगुन की रकम चेक से दी गई...

Advertisement
नोटबंदी का असर नोटबंदी का असर

रोहित कुमार सिंह

  • बीरगंज,
  • 18 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 10:55 PM IST

अपनी बेटी की सगाई के दिन जब एक पिता नोट बंदी की वजह से लड़के को शगुन देने के लिए पैसे का इंतजाम नहीं कर पाए तो उन्होंने शगुन के तौर पर 21000 रुपए का चेक लड़के को दिया जिसे लड़के ने सहर्ष स्वीकार किया. यह अनोखी घटना नेपाल के बीरगंज में हुई.

दरअसल, झारखंड के जमशेदपुर में रहने वाले सुरेंद्र यादव ने अपनी बेटी प्राची की शादी नेपाल के परशा निवासी नीरज यादव नाम के एक लड़के से पिछले महीने तय किया. सुरेंद्र यादव केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में कमांडेंट के तौर पर जमशेदपुर में पदस्थापित है और नोट बंदी की वजह से सगाई के दौरान देने के लिए वह पैसे का इंतजाम नहीं कर पाए.

Advertisement

पेशे से डॉक्टर प्राची और नीरज की सगाई के दौरान जब प्राची के पिता को नीरज को शगुन में देने के लिए पैसे नहीं थे तो उन्होंने नीरज को 21 हजार रुपए का चेक भेंट किया. खास बात यह रही कि नीरज और उसके परिवार वालों ने इसे सहर्ष स्वीकार भी किया.

प्राची के पिता सुरेंद्र यादव ने कहा कि नीरज और उसके परिवार वालों को इस बात की खबर है कि भारत में के दौरान लोगों के हाथ में पैसे की कमी है. शगुन के तौर पर मैंने नीरज को 21 हजार रुपये का चेक दिया.

गौरतलब है कि इस सगाई कार्यक्रम के दौरान नेपाल स्थित भारतीय दूतावास के कई अधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने भी प्राची के पिता के इस कदम को सराहा. भारतीय दूतावास के अधिकारी कृष्णा चैतन्य ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है और लोग इस सगाई को काफी समय तक याद रखेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »